मंगलवार, 23 मार्च 2021

💐 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान संपूर्ण भारत का सम्मान होगा* आह्वान- करणीदानसिंह राजपूत.

 

शहीदों और क्रांतिकारियों की
कुर्बानियों पर सरकार और
आपके शब्द भाषण मौखिक कागजी
जरूरत पर बहाते मगरमच्छी आंसू।


मोदी जी मैं तुम्हारा एक बड़ा
समर्थक तो हो सकता हूं पर
चापलूस नहीं हो सकता।
क्योंकि चापलूस प्रशंसा करता है
लेकिन वह सच्च नहीं बता सकता।


इंदिरा के आपातकाल का विरोधी
सब कुछ नहीं तो बहुत कुछ कुर्बान
करने वाला मैं इतना तो समझता हूं
आपके भाषण आंसू सच्चे होते तो
आपातकाल के क्रांतिकारियों का
मौखिक कागजी नहीं सच्चा सम्मान होता।


भगतसिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत
के इस महान दिवस पर एक सवाल है
मोदी जी आपसे और आपकी सरकार से,
आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों पर
सच्च कब बोलोगे जो इतिहास बने।


आपातकाल के क्रातिकारियों का
एक एक शब्द सच्चा इतिहास है
सम्मान रोके रखना बड़प्पन नहीं
सम्मान प्रदान करना महानता होगा
यही संपूर्ण भारत का सम्मान होगा।



- 23 मार्च 2021.



करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार,चं
आपातकाल जेलयात्री.
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356.
*******


यह ब्लॉग खोजें