मंगलवार, 9 जून 2020

👌 लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक स्व. गुरूशरण छाबड़ा की जयंती 9 जून को प्रतिमा पर माल्यार्पण.👌



* करणी दान सिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 जून 2020.
लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक शराबबंदी आमरण अनशन में प्राण त्यागने वाले गुरुशरण छाबड़ा की जयंती 9 जून 2020 को सूरतगढ़ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
छाबड़ा जी के साथ आंदोलनों और  श्रीगंगानगर जेल साथी करणीदानसिंह राजपूत,मुरलीधर उपाध्याय, रासुका बंदी सुगनपुरी ने भाग लिया।
आंदोलनों में शामिल रहे डा.टी.एल.अरोड़ा, बलदेवराज तनेजा,बलदेव छाबड़ा,नारी उत्थान केन्द्र की अध्यक्ष श्रीमती राजेश  सिडाना,मुरलीधर पारीक बाबूसिंह खीची, ,पूरण कवातड़ा,शहर के मान्य योगेश स्वामी( विविधा) इंजी.रमेश माथुर,आकाशदीप बंसल,रामेश्वरदयाल तिवाड़ी ने भाग लिया।
प्रतिमा स्थल पर पेड़ों के पास ही एक पौधा लगाया गया।
गुरुशरण छाबड़ा के साथ विभिन्न आंदोलनों में संघर्षों में साथ रहने वाले साथी गण और शराबबंदी विचारधारा के मानने वाले एकत्रित हुए छाबड़ा जी के कार्य संस्मरण आदि पर विचार रखे। लोकडाउन के कारण बहुत नजदीकी लोगों ने सोशलडिस्टेंस को अपनाते हुए भाग लिया।**
******



यह ब्लॉग खोजें