मंगलवार, 29 सितंबर 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर के इस्तीफे की मांग. कांग्रेस का रोष प्रदर्शन.

 

                    

* करणी प्रेस इंडिया *

श्रीगंगानगर 29 सितंबर 2026.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, श्रीगंगानगर ने निकाला रोष मार्च, सांसद निवास भगत सिंह चैक से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च, पुतला दहन कर जताया विरोध

           राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, श्रीगंगानगर द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सांसद निवास, भगत सिंह चैक से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल रोष मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

           रोष मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया तथा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की।

           



इस अवसर पर, सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर, श्रीगंगानगर से कांग्रेस प्रत्याशी अंकुर मंगलानी, पूर्व विधायक  राज कुमार गौड़, पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार भादू, पीसीसी सदस्य अनूप बाजवा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव, राकेश शर्मा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमला बिश्नोई, जिला प्रमुख दुला राम इण्डलिया, सेवादल जिलाध्यक्ष मृदुल कामरा, पर्यावरण विभाग जिलाध्यक्ष  सुशील भादू, अवतार सिंह गिल, रामदेव ढाका, देवेन्द्र मट्टू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पार्षद कृष्ण सिंह सिहाग, सोहन नायक, जगतार समरा, प्रदेश सचिव श्रीमती रामदेवी बाबरी, प्रदेश सचिव गगन वडिंग, भीम राज डाबी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठाती रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति आमजन का विश्वास सर्वोपरि है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों पर गंभीरता से जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।(श्री राकेष शर्मा)०0०







                                         

यह ब्लॉग खोजें