लालगढ़ ( बीकानेर)से भटिंडा रेलमार्ग दोहरीकरण होगा:फाईनल सर्वे रेलवे बोर्ड को भेजा गया.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 29 मार्च 2026.
लालगढ ( बीकानेर) से सूरतगढ़ हनुमानगढ़ भटिंडा रेलमार्ग (320 किलोमीटर) दोहरीकरण का फाईनल लोकेशन सर्वे पूर्ण होने पर समस्त रिकॉर्ड रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। इस दोहरीकरण पर अनुमानित 3887 करोड़ 88 लाख रूपये खर्च होंगे। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद रेलमार्ग दोहरीकरण का कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। ०0०