रविवार, 22 मार्च 2026

शहीद दिवस कल 23 को. पूर्व संध्या पर दीप जलाए.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 मार्च 2026.

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के 96 वें शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर भगत सिंह चौक पर घी के दीप प्रज्वलित कर शहीदों का नमन नारों से कर वातावरण गुंजायमान कर दिया गया।

कामरेड मदन ओझा ने कहा कि कल 23 मार्च को सुबह 9:30 बजे शहीद दिवस के दिन शहीदों के  चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और उन्हें याद किया जाएगा। 

 आज दीप प्रज्जवलित किए जाने के अवसर पर का. लक्ष्मण शर्मा, महावीर भोजक, ओम राजपुरोहित, रमेश परीक, ओम सोमानी,कृष्ण छींपा, किशोर गाबा, शक्ति सिंह भाटी, विमल सिंह राजपूत, आनंद ओझा कविश जोशी, विकास सारस्वत, सत्यनारायण ओझा, शुभम गुरावा, दीपक सेन,सोनू कच्छावा, हर्ष शर्मा, योगेश स्वामी आदि उपस्थित थे।

  👌 शहर वासियों से निवेदन है कि 23 मार्च सुबह 9:30 बजे शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया जाएगा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भगत सिंह चौक पहुंचे। ०0०







यह ब्लॉग खोजें