गुरुवार, 19 मार्च 2026

सूरतगढ़ में एक और प्लेटफार्म की मांग. रेलवे से बड़ी मांग.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 मार्च 2026.

अमृत स्टेशन सूरतगढ़ पर यात्री सुविधाओं को भविष्य में और अधिक विस्तार में मानते हुए रेल विकास संघर्ष समिति ने द्वितीय द्वार सूर्योदय नगरी की तरफ एक और प्लेटफार्म की मांग की।

* सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बीकानेर मंडल प्रबंधक गौरव गोविल को रेल विकास संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंपा जिसमें विभिन्न मांगों में सबसे बड़ी मांग थी कि प्लेटफार्म नं 5 का निर्माण हो। अभी रेलवे स्टेशन पर 4 प्लेटफार्म हैं। यह नया प्लेटफार्म द्वितीय द्वार पर मांगा गया है जहां अभी सूर्योदय नगरी क्षेत्र की आबादी रेल स्टेशन पहुंचती है। सूर्योदय नगरी क्षेत्र में अनेक नयी कालोनियां बन गई है तथा आबादी संख्या भी बढी है।


यात्रिओं एवं रेल विकास में जल्दी ही मांगों के समाधान के लिए रेल विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों व  मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में  में वार्ता हुई।

  उक्त वार्ता में समिति ने ज्ञापन देकर बताया कि भविष्य में अधिक रेल सेवाओं का विस्तार होने की संभावना है जिसको देखते हुए तथा बढ़ाते यात्री भार के मध्य नजर आज सूरतगढ़ अमृत स्टेशन पर पांच नंबर प्लेटफार्म की आवश्यकता बताई। यह भी कहा कि भविष्य में भी प्लेटफार्म की आवश्यकता रहेगी। उसको देखते हुए जल्द पांच नंबर प्लेटफार्म का निर्माण किया जाए।

 रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर जगह-जगह प्लेटफार्म के नंबर अंकित किए जाने,प्रतीक्षालय में यात्री सुविधाओं से संबंधित अधिकारियों के नाम व उनके मोबाइल नंबर लिखे जाने,सर्कुलेटिंग एरिया में राष्ट्रीय ध्वज जल्द लगाया जाने,रात्रि के समय प्लेटफार्मों पर सफाई की समुचित व्यवस्था की जाने, अमृत स्टेशन पार्ट 2 सेकंड एंट्री का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाने, अमृत स्टेशन पर कुली( भार वाहक) की व्यवस्था शीघ्र की जाने, रिजर्वेशन काउंटर संख्या 2 को वापस उसी जगह शिफ्ट किया जाने जहां वह पहले था, पीएम योजना एक स्टेशन एक उत्पाद को उसी स्थान पर लगाया जाने जहां से उसे हटाया गया था जैसी मांगे थी।

👌 संघर्ष समिति ने ऑन बोर्ड वेडिंग स्टैंडर्ड ठेका शीघ्र निरस्त करने की मांग का ज्ञापन जनरल मैनेजर उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के नाम मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा। इसके साथ ही  बताया की डिवीजन के अधिकारी इसमें कुछ नहीं करेंगे इसमें उनकी मिली भगत साफ नजर आ रही है। अब संघर्ष समिति जयपुर व दिल्ली का रुख अखतैयार करेगी।






 समिति की ओर से  संरक्षक रमेश चंद्र माथुर संयोजक दर्शन भगत परणामी,अध्यक्ष राम प्रताप खोरवाल, समाजसेवी  वेद प्रकाश कड़वासरा, संजय बैद, दुलाराम डूडी, मुरलीधर पारीक, किशन लाल स्वामी, उमेश मुद्गल,राम प्रवेश डाबला, राजाराम धांधल, भंवर बारिया, भरत राजपुरोहित, धर्मवीर सैनी, सुरेंद्र कोठारी, अमरचंद नायक, सुशील जैन,मनीराम नायक, बंता सिंह, हनुमान सिंह सिसोदिया, ललित किशोर शर्मा सहित अन्य शहर के प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष परसराम भाटिया, संयुक्त व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष मोनू कालड़ा भी उपस्थित थे।

 अधिकारियों में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविंल वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश वरिष्ठ मंडल इंजीनियर कोऑर्डिनेशन ऋतुराज शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक भूपेश यादव वरिष्ठ मंडल दूरसंचार प्रबंधक रणजीत सिंह स्टेशन अधीक्षक सतविंदर सिंह ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेंद्र बडगूजर सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।०0०






यह ब्लॉग खोजें