रविवार, 4 जनवरी 2026

मंदिर की 3700 पेड़ियां 99 बार चढे उतरे. युवा जैनी भास्कर सेठिया

  



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 4 जनवरी 2026.

सूरतगढ़ राजस्थान के जैन समाज के युवा श्रावक भास्कर सेठिया सुपुत्र सुशील सेठिया द्वारा नव्वाणु यात्रा श्री शत्रुंजय गिरिराज पर्वत पालीताणा गुजरात पर पूर्ण की गई है। इस यात्रा में 3700 पेड़ी चढ़ने एवं उतरने पर एक यात्रा पूर्ण होती है। ऐसी 99 यात्रा भास्कर ने प्रतिदिन ईकासना कर लगभग 45 दिनों में पूर्ण की। इसके अलावा उन्होंने नवटुक की भी यात्रा संपन्न की। कुल मिलाकर उनके द्वारा 108 यात्राएं संपन्न की गई। पंजाब,श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में यह यात्रा करने वाले भास्कर पहले श्रावक हैं।

 इस उपलक्ष्य में 3 जनवरी 2026 शनिवार को उनके रणकपुर हनुमानगढ़ ट्रेन से सूरतगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। भास्कर की रेलवे स्टेशन से भव्य वरघोडा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जैन मंदिर में दर्शन के बाद सेठिया बंधुओं के परिवार के निवास

स्थान पर संपन्न हुई। इस भव्य वरघोड़ा यात्रा में संपूर्ण जैन समाज के श्रावकों के साथ-साथ जैनेतर समाज के बंधु भी उपस्थित थे।







 संजय बैद ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र चोपड़ा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष धनराज नौलखा, साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष पूनमचंद सुराणा,जैन युवक संघ के अध्यक्ष महेंद्र बैद, भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष भारत ऋषि रांका, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष निखिल बैद के नेतृत्व में भास्कर  का भव्य स्वागत किया गया। 

भास्कर ने इस यात्रा की सफलता का श्रेय अपनी दादी इंदिरा देवी, पिता सुशील सेठिया, ताऊ मनोज सेठिया, चाचा माणक सेठिया सहित अपने पूरे परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद और परिजनों के सहयोग से ही यह दुर्गम यात्रा आनंद और श्रद्धा से संपन्न हो पाई।

आराधना भवन में आयोजित  समारोह में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ, तेरापंथ सभा, श्री आत्म वल्लभ तरुणी मंडल, जैन युवक संघ,सुरेंद्र चोपड़ा परिवार, अशोक डागा परिवार, टेकचंद डागा परिवार और पूनम चंद सुराणा परिवार द्वारा भास्कर सेठिया का अभिनंदन किया गया। 

अंजना पटावरी ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। सेठिया निवास पर रात्रि को भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रविवार को श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में सेठिया परिवार की ओर से स्नात्र पूजा और स्वामी वात्सल्य प्रीतिभोज गया।०0० करणीदानसिंह राजपूत, पत्रकार ( राजस्थान सरकार द्वारा अधिस्वीकृत लाईफटाइम) 94143 81356.




यह ब्लॉग खोजें