सूरतगढ़ थर्मल का ठेकेदार 27 मार्च से लापता.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 23 अप्रैल 2026. सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन में ठेकेदारी करने वाला मेघराज आसेरी 27 मार्च 2026 से लापता है। मेघराज आसेरी सूरतगढ़ निवासी है। पुराने बस स्टैंड राठी स्कूल के दक्षिण में मोची मोहल्ले में परिवार सहित रहने वाला 55 वर्षीय मेघराज को लापता हुए 27 दिन हो चुके हैं। 27 मार्च को लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारी में तथा इधर उधर खोज की लेकिन न मिलने पर पुत्र कार्तिक आसेरी ने 7 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना सिटी सूरतगढ़ में प्रथम सूचना रिपोर्ट गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह को यह प्रकरण सौंपा गया है। परिवारजनों ने लापता मेघराज की खोज में दिनरात एक कर रखा है। पुत्र कार्तिक को मालुम हुआ है कि 27 मार्च को सुबह 11 बजे सूरतगढ़ से बीकानेर जाने वाली लोक परिवहन की बस में मेघराज को सवार होते किसी ने देखा था। उसके पास में कोई सामान आदि नहीं था।०0०