बुधवार, 5 नवंबर 2025

रोंग साइड वाहन.जान लेवा दुर्घटना पर हटेगी गलत ट्रैफिक गुमटी.






* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 नवंबर 2025.

शहर के व्यस्ततम चौराहे महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैफिक अनियंत्रित रॉन्ग साइड चलते वाहनों से टक्कर बाद आग और दुर्घटना जानलेवा होगी तब प्रशासन में और शहर के लोगों में जाग होगी। राजस्थान में इन दिनों हुई दुर्घटनाओं के बाद भी यहां लापरवाही हो रही है।

रोंग साईड वाहन और उसकी गति हर मिनट में एक वाहन है। 












 * 5 नवंबर शाम के 7- 35 से 7-45  बजे तक 10 मिनट की फोटोग्राफी में दो पहिया वाहन और कारें ढुलाई वाहन रॉन्ग साइड चलते हुए निकले।

 * वाहन चालकों को रॉन्ग साइड चलने की  मजबूरी है कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस के संदेश के नाम पर जो गुमटी एपेक्स क्लब की ओर से दीपावली पर लगाई गई है जो पूर्णतः गलत है। रॉन्ग साइड में चलने की मजबूरी है कि सड़क के  गलत स्थान पर लगाई गई गुमटी के पास से घुमाव नहीं लिया जा सकता। इस हालत में रॉन्ग साइड और राईट साईड चलते हुए जो वाहन निकलते हैं उनसे कभी भी जानलेवा टक्कर आपस में हो सकती है। दुर्घटना में जान जाने के बाद ही यहां की भयानकता एपेक्स क्लब अध्यक्ष को मालुम होगी। एपेक्स क्लब के अध्यक्ष अभी अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं। 

एपेक्स क्लब ने यह गुमटी गलत स्थान पर लगाई है और बार-बार लिखे जाने के बावजूद लगाई है। इसको न देखना चाहते हैं न सुधारना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक भी इसके लिए दोषी सिद्ध होंगे। इस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं गुमटी के पास से रॉन्ग साइड निकलते हुए वाहनों को देखा जा सकता है जब 10 मिनट में 10 वाहन रॉन्ग साइड निकलते हैं तो अनुमान लगाएं की 24 घंटे में नहीं तो कम से कम दिन के 12 घंटे में कितने वाहन यहां से रॉन्ग साइड निकलते होंगे?

 यह गुमटी जान लेकर के ही रहेगी तब जाकर गुमटी लगाने वाले और अन्य लोगों को भी चेतन आएगी। वाहन टक्कर में आग लगी तो आसपास की दुकानें बाजार भी खतरे में होगा जहां भारी नुकसान की आशंका अभी लग रही है।

आज जब यह  फोटोग्राफी हो रही थी तब चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के नजदीक दो ट्रैफिक कांस्टेबल भी मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्ड देखा जा सकता है कि किस तरह से रोंग साईड वाहन निकाले जाते हैं और दुर्घटना के बाद क्या हो सकता है?

शहर के राजनैतिक और गैर राजनैतिक संगठन व्यापारिक व सामाजिक संगठन अभी इस लापरवाही की गंभीरता पर मौन है जो आगे भयानक हो सकता है।

़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़

करणी प्रेस इंडिया में 5 नवंबर 2025 से विज्ञापन की नयी बढी दरें लागू कर दी हैं। अब नयी नीति से ही कार्य होगा। प्रेसकान्फ्रेंस समाज सेवा की है या पब्लिसिटी की है, उसके अनुरूप समाचार लगाने और नहीं लगाने की नीति होगी।

़़़़़़़़़़़़़़़़़़़









यह ब्लॉग खोजें