* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 24 मई 2025. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हनुमानगढ़ टीम ने मोकलसर ग्राम पंचायत के सरपंच गणेशाराम को यहां रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री आवास के प्रकरण में रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। सरपंच ने अपने आवासन मंडल वाले निवास पर 10 हजार रू.की रिश्वत ली और उसी समय पकड़ा गया। एएसपी सुधा पालावत ने डीआईजी राजेश सिंह के निर्देशन में कार्वाई की। गणेशाराम कांग्रेसी बताया जा रहा है जो दूसरी बार सरपंच चुना गया। अनेक मामलों में विवादित चर्चित रहा है।०0०
*****