शुक्रवार, 2 मई 2025

शहीद उधमसिंह मार्ग की दुर्घटना:भाजपा है जिम्मेदार इस तरह.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 मई 2025. आवासन मंडल कालोनी के पास पश्चिम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 62 को जोड़ता हुआ शहीद उधमसिंह मार्ग है यहां भारी वाहनों के घुसने पर रोक के लिए खड़े गार्डरों पर एक निश्चित ऊंचाई पर आडा गर्डर लगाया हुआ था। वह आडा गर्डर कुछ दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। आज सुबह एक स्कूल बस उधर से निकली तो क्षतिग्रस्त गर्डर से बस का ऐसी टकरा गया। गर्डर सड़क पर आ गया। यह दुर्घटना एक न्यूज चैनल पर वायरल हुई। एक न्यूज से एक से अधिक गड़बड़ी सामने आई। अंकुर लड़ोईया जो भाजपा नगरमंडल में महामंत्री है का बयान है कि गर्डर 10 दिन पहले क्षतिग्रस्त हुआ था और प्रशासन को अवगत करा दिया था। नगरपालिका में किसको अवगत कराया। दस दिन संभाल नहीं हुई तो फिर नहीं बोले। यह दुर्घटना महीने बाद होती तब महीने बाद बोलते। भाजपा की एक खास बात है कि शहर में कुछ भी हो जाए लिखित में शिकायत नहीं करेंगे। शहर की समस्याओं पर नगरमंडल का अध्यक्ष और पदाधिकारी शिकायत नहीं करेंगे। अभी भी मालुम नहीं कि नगरपालिका सही करवाए या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करे। 

* नगरपालिका प्रशासन और भाजपा व अन्य पार्टियों को मालुम होना चाहिए की कभी बहुत बड़ी दुर्घटना अतिक्रमणकारियों के कारण होगी। प्रशासक और ईओ आवासन मंडल के घरों के आगे सड़क तक के अतिक्रमण हटा नहीं रहा है। कभी वाहन टकराव हुआ तब प्रशासनिक अधिकारियों पर जिम्मेदारी आएगी लेकिन किन्हीं की मौत और घर उजाड़ कर आएगी। सत्ताधारी भाजपा के नेता किसका इंतजार कर रहे हैं? 

वैसे तो बस की दुर्घटना भी बड़ी हो जाती तब प्रशासन भी जागता और स्कूल प्रबंधन भी जागता। स्कूल बस चालक तो अनुभवी होना चाहिए। बच्च्चों की जिंदगी का सवाल था। 

* भारी वाहनों के लिए रोक की यह बाधा बनाई हुई थी। लेकिन वहां टैंपो की रोक के पुलिस अवरोधक भी क्यों लगाए गये थे। टैंपो इस सड़क पर क्यों नहीं चल सकते? अवरोधकों पर एपी होटल का फुल प्रचार करना है। शहर में इस प्रचार के लिए एक मुख्य सड़क को टैंपो के लिए अनुचित रूप से बंद कर दिया गया है।०0०

यह ब्लॉग खोजें