सोमवार, 28 अप्रैल 2025

पूजा छाबड़ा ने बसंत बिहार छोड़ा. यह है कारण.

 

सूरतगढ़ 28 अप्रैल 2025.

भाजपा नेता पूजा छाबड़ा ने अपने राजनैतिक कैरियर को और अधिक गति देने के लिए बसंत बिहार कालोनी छोड़ कर नये आवास में प्रवेश किया है। सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन से पोपुलर हुई पूजा ने फिलहाल आदर्श कालोनी में नये घर में प्रवेश किया है। बसंत बिहार कालोनी उत्तर की ओर बीड़ क्षेत्र में बनी हुई है। राजनीति में ऊंचे पदों की आशा रखने वाले उतरी क्षेत्र और बीड़ में रहने के कारण आगे नहीं बढ सकते की धारणा है। धारणा है कि राजनैतिक व्यक्तियों को यह

उतरी क्षेत्र आगे नहीं बढने देता। कुछ यहां लोगों की संख्या कम है।



 पूजा छाबड़ा फिलहाल किसी ऊंचे पद मिलने और आगे विधानसभा चुनाव  लड़ने की पूरी तैयारी से सूरतगढ़ को कर्मभूमि चुना है। पूजा छाबड़ा सूरतगढ़ के विधायक रहे स्व.गुरुशरण छाबड़ा की पुत्र वधु ( गौरव छाबड़ा की पत्नी) हैं। राजस्थान के विधानसभा 2023 के चुनाव में,2024 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका बेलान और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार व वोट मांगने के कारण स्टेट लेवल को छुआ है। सूरतगढ़ में बहुत से लोग पूजा को भावी बड़ी नेता मान रहे हैं।०0०






****

यह ब्लॉग खोजें