रविवार, 22 दिसंबर 2024

जयपुर दुर्घटना के बाद सूरतगढ़ गैस प्लांट निर्माण को नहीं रूकवाते नेता, पार्टियां, प्रशासन.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 दिसंबर 2024.जयपुर में भयंकर दुर्घटना मौतें और अरबों के नुकसान के बाद भी सूरतगढ़ के नेता पार्टियां प्रशासन नहीं जागा और यहां हो रहे एक गैस प्लांट के अवैध निर्माण को नहीं रूकवाया।

बसंत विहार आनंद विहार और अन्य आबादी के पास रेलपटरी और बाईपास के बीच में 8 महीनों से एक गैस प्लांट अवैध का अवैध निर्माण हो रहा है। निर्माण स्थल पर सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य होते हुए भी निर्माता की ओर से नहीं लगाया गया। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने स्वीकार किया कि पालिका की स्वीकृति नहीं है। लेकिन उन्होंने न नोटिस दिया न निर्माण रूकवाया। कृषि भूमि का व्यावसायिक रूपांतरण ही नहीं हुआ।

करणी प्रेस इंडिया ने मई 2024 में पहली बार तस्वीरों सहित समाचार दिया। इसके छह माह बाद अवैध निर्माण का समाचार दिया। ईओ पूजा शर्मा निर्माण नहीं रूकवा रही और नुकसान होने का खतरा आदि प्रकाशित किया। सीएमओ में राइट टू सीएम में शिकायत की।  नगरपालिका ने सही उत्तर नहीं दिया तो अंसतुष्टि दर्ज करवाई कि नोटिस नहीं दिया जो दिया जाए। 

*उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को लिखा गया। बीकानेर मंडल प्रबंधक को लिखा गया। रेल पटरी के नजदीक है तो रेलवे भी सुरक्षा जांच के लिए इंजीनियर भेजे। कितनी क्षमता और कितनी दूरी पर हो रहा है निर्माण।

जयपुर की भयंकर दुर्घटना के बाद राजस्थान सरकार के बीकानेर कमिश्नर और श्रीगंगानगर जिलाकलेक्टर को लिखा गया।

*  विधायक डुंगरराम गेदर ( कांग्रेस) और पार्टी के पास मानव शक्ति नहीं है लेकिन लैटर तो लिख ही सकते हैं। अभी सिटी थाने में 5 दिसंबर 2024 को एक आत्महत्या पर  बड़ी चिंता हुई और वहां गेदर और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु घंटों तक उपस्थित थे। अन्य राजनैतिक नेता भी वहां उपस्थित थे। भाजपा के उभरते नेता संदीप कासनिया भी थे। नाले में गिरने से एक मृत्यु पर भी कई नेताओं ने मगरमच्छी आंसू बहाने को एकत्रित हुए थे। 

👌सवाल यह है कि इस प्लांट से नेता चिंतित क्यों नहीं हैं?

* पूर्व विधायक अशोक नागपाल,शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल और अनेक बड़े लोग बसंत विहार आनंद विहार में निवास करते हैं। आश्चर्य और क्षोभ यह है कि वसंत विहार आनंद विहार की एक एसोसिएशन बनी हुई है,लेकिन इस प्लांट के निर्माण को रूकवाने के लिए उसकी ओर से भी कोई विरोध तो दूर रहा एक पत्र तक नहीं दिया गया।

* राजनैतिक पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी आदि ने इतने बड़े मुद्दे पर अनदेखी कर रखी है मानो जनता से कोई संबंध ही नहीं है। 

* अनेक नेता जो स्वयं को जुझारू समझते हैं लेकिन इस गैस प्लांट मामले पर नहीं बोले हैं।

* नागरिक रेल संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण शर्मा और मदन ओझा से कहकर रेलवे को पत्र लिखवाया गया। 

* एडवोकेट पूनम शर्मा 21 दिसंबर 2024 को निर्माण स्थल पर पहुंची लेकिन वहां कोई प्लांट निर्माता का जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।

👌 सवाल यह भी है कि नगरपालिका की एक अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा निर्माण को रूकवाए नहीं नोटिस नहीं दे। सारे शहर के लिए अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा की लापरवाही खतरा बन जाएगी तब क्या होगा?





👌 मीडिया घराने और यू ट्युबर मीडिया भी अनदेखी कर रहा है।०0००0०










यह ब्लॉग खोजें