रविवार, 2 जून 2024

सूरतगढ़ में मंजूर नयी वाशिंग लाईन पर उदासीनता. सामुहिक कार्य की जरूरत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 2 जून 2024.

सूरतगढ़ में नई वॉशिंग लाइन और वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के लिए रेलवे यार्ड बढ़ाने के लिए भूमि अधिकृत करने से पूर्व उसके विस्तृत विवरण तैयार करके रेलवे को उपलब्ध करवाने का एक महत्वपूर्ण पत्र 11 मार्च 2024 को उपखंड अधिकारी सूरतगढ़ को दिया गया था।


उप मुख्य इंजीनियर, गति शक्ति,उ.प.रेलवे, बीकानेर के उक्त पत्र में रेलवे के पटरी किलोमीटर 144/ 490 से 145/ 800 के आसपास की भूमि का विस्तृत विवरण उपखंड अधिकारी से उपलब्ध कराने का लिखा गया था।


उक्त पत्र के साथ में  रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या 2023/एम/M/(W)/ 964/33 9.12 फरवरी 2024 की प्रति भी संलग्न थी। उपखंड अधिकारी सूरतगढ़ को उपलब्ध करवाई गई थी।




👍उपखंड अधिकारी की ओर से इस पत्र पर  कोई कार्यवाही नहीं की गई। 

* स्थानीय रेल इंजीनियर व अन्य रेल इंजीनियरों ने भी उपखंड अधिकारी सूरतगढ़ से कोई संपर्क नहीं किया।

* स्थानीय रेल समितियों ने भी इस संबंध में उपखंड अधिकारी से कोई बात नहीं की कोई पत्र नहीं दिया। कोई दबाव नहीं डाला कि रेलवे के पत्र पर तुरंत कार्यवाही करें।

* इस संबंध में राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों को जिला कलेक्टर को कमिश्नर आदि को भी सूचना दी जानी चाहिए थी। यह महत्वपूर्ण योजना 75 करोड़ के बजट के साथ स्वीकृत हुई जो स्थानीय नेताओं के उदासीन रवैये के कारण शुरू होने में संकट पैदा हो रहा है।

👍 स्थानीय संस्थाओं, दलों ,नेताओं, सामाजिक संस्थाओं की ओर से अभी भी सजग होकर कार्यवाही सूरतगढ़ से शुरू हो तो इस योजना के कार्य को गति मिले।

 👍👍अभी तक आसपास की भूमि का विवरण रेलवे को उपलब्ध नहीं करवाया गया। यह विवरण उपलब्ध करवाए जाने के बाद ही रेलवे किस स्थान की भूमि को कितने क्षेत्र में अधिग्रहित करने के लिए कार्यवाही शुरू करे पत्र लिखे,यह आगे की करवाई है।

👌स्थानीय रेल समितियों और राजनीतिज्ञों को इस संबंध में उचित कार्यवाही के लिए उपखंड अधिकारी पर दबाव देकर भूमि संबंधी विवरण रेलवे को उपलब्ध करवाना चाहिए।

👍इस संबंध में स्थिति मालुम होने पर एक पत्र 24 मई 2024 को  राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को लिख कर मेल किया गया व उसकी प्रति संभागायुक्त बीकानेर को मेल की गई थी। उक्त पत्र की फोटो ग्रुपों और फेसबुक पर भी लगाई गई।


👍 रेल विकास व संघर्ष समिति सूरतगढ़, जिला रेल संयुक्त समिति की ओर से अध्यक्ष ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में वर्षों तक अभियान चला कर रेल मंत्री, कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल आदि से मिल कर यह 

महत्वपूर्ण योजना मंजूर करवाई गई। लेकिन इस योजना के लिए सूरतगढ़ को ही जागरूक होकर आगे की कार्यवाही करनी होगी। ०0०

*****






यह ब्लॉग खोजें