शनिवार, 20 अप्रैल 2024

गौमांस कारखानों से भाजपा को करोड़ों का चंदा: पीएम नरेन्द्र मोदी बताएं ऐसा क्यों किया?

 

 * करणीदानसिंह राजपूत *

गौ मांस बेचने वाले कत्लकारखानों से 250 करोड़ रुपये चुनावी चंदा लेने के आरोप से ऐन लोकसभा आम चुनाव के मौके पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदनामी हो रही है। गायों को बचाने के लिए गौ प्रेमी लोग और भाजपा एक तरफ तो कत्लकारखानों को बंद करने की मांग वर्षों से कर रहे हैं और दूसरी ओर गुपचुप चंदा ले रहे हैं। गौ रक्षकों व धर्मप्रिय लोगों के सामने देश भर में इलेक्ट्रोल बांड से यह चुनावी चंदा लेने का सच्च खुलने के बाद से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदनाम हो गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की तरफ से इस कृत्य के लिए भेद खुलते ही देश की जनता से तुरंत ही आम माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन एक बयान तक नहीं आया है। इस कृत्य के लिए माफी मांगने के अलावा और कुछ हो भी नहीं सकता। लेकिन माफी नहीं मांग कर जो घमंड दिखाया जा रहा है उसकी भारी हानि उठानी पड़ सकती है। देश की जनता को ग्लानि हो रही है और वह इस चुनाव में वोट न देकर सत्ता छीन सकती है। लोकतंत्र में जनता के पास यह अधिकार है और नरेन्द्र मोदी व अन्य नेताओं के लिए चुनावी व मतदान होने की प्रक्रिया बाकी है। 

👌 धर्म के लिए संपूर्ण देश में गायों बैलों को कत्ल होने से बचाने के लिए लाखों स्थानों पर गौ शालाएं नंदीशालाएं चलाई जा रही है तथा राज्य सरकारें प्रत्येक गौ वंश के लिए अनुदान भी देती हैं। भाजपा और गौ प्रेमी संस्थाएं,साधुसंत कत्लकारखाने बंद करने की मांग करते रहे हैं।और वही भाजपा गौ काटने मांस बेचने वालों से चंदा लेती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कत्लकारखानों को आधुनिक बनाने व बिजनेस को विस्तार देने के लिए करोडो़ं रूपये कर्ज दिया गया। । भाजपा को कत्लकारखाने बंद करवाने थे लेकिन मोदीजी की नीति के आगे सब अपना मुंह सीले हुए हैं तो ऐसे में जनता ही वोट की ताकत दिखाते हुए इनसे सत्ता छीन सकती है। यह भेद खुलना और चुनाव होना एक बहुत बड़ा मौका सर्वशक्तिमान ने ही दिया है। 

👌गौ वंश को बचाने के लिए भयानक सर्दी में गुड़ दलिया खिलाने वाले,गौ शालाओं नंदीशालाओं में चारा तूड़ी घास गुड़ आदि का दान करने वाले,हर धार्मिक तिथि पर हरा चारा खिलाने वाले लोगों के दिलों में भाजपा व मोदी सरकार ने घाव कर दिए हैं। 

*  नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की लालसा में है और 400 पार का नारा लगा रहे हैं। जागरूक जनता मोदी को भाजपा को अच्छे तरीके से समझ चुकी है और इस चुनाव में  ही वोट न देकर गौ वंश को बचाने के लिए सत्ता छीन सकती है। नरेन्द्र मोदी को भी हरा सकती है। कत्लकारखानों को बंद करवा सकती है। यह शक्ति जनता के वोट में है। जनता का वोट लेने के लिए गुमराह करने के लिए भाजपा झूठ भी बोल सकती है। गौ प्रेमी जनता साधु संत नारियां  बहकावे में आने वाली नहीं है और गायों की रक्षा के लिए भाजपा नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देने की सौगंध भी उठा सकती हैं संकल्प ले सकती हैं।


पीपुल्स फॉर एनीमल के राजस्थान के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने कुछ वर्ष पहले( जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने बूचड़खाने बंद करने की मांग करते हुए बताया था कि देश में 72 ही वैध बूचड़खाने हैं। इनमें से 38 उत्तरप्रदेष में हैं। ये पशुओं को काटकर मांस बेचते हैं। हजारों की संख्या में देश-प्रदेश में अवैध बूचड़खाने अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से बेजुबानों को काटने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कत्लखाने खोलने वालों को आयकर में छूट सब्सिडी बढ़ा दी गई। पत्र की प्रतिलिपी उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी भेजी थी। 

* मोदी राज में तो सब हदें भी पार हो गयी।०0०

20 अप्रैल 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकारिता 60 वर्ष.

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

******

लेख अच्छा लगे समझ में आए तो अन्य को भी शेयर करें। प्रकाशित करें।गौ रक्षक बनें। यही एक अवसर मिला है।

*******








यह ब्लॉग खोजें