सोमवार, 1 अप्रैल 2024

सूरतगढ़ में केशव उद्यान की दुर्दशा: रवैया भाजपा नेताओं पदाधिकारियों का हैरान करता.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती 1 अप्रैल को आज भी संघ और भाजपा को याद कराना बड़ा दुखद है कि सूरतगढ़ में केशव उद्यान गंदगी भरा है। दोनों को फुर्सत ही नहीं है देखने की। मोदी के 400 पार के नारे को साकार कैसे करेंगे? वैसे तो पूरा शहर ही गंदखाना बना कर रख दिया है। मोदी का स्वच्छ भारत अभियान ही यहां फेंक दिया गया है। अभियान की शुरुआत में फोटो पर फोटो खिंचवाने वाले भाजपा नेताओं ने केशव उद्यान को करणी प्रेस इंडिया में लेख फोटो से चेताने के बाद भी सुध नहीं आई कि वहां साफ सफाई करवाई जाए। जनसुनवाई में मैटर दिया। नगरपालिका में लिख कर दिया। भाजपा के नेताओं पूर्व विधायकों रामप्रताप कासनिया और अशोकनागपाल ने कोई महत्व ही नहीं दिया। अशोकनागपाल ने अपने विधायक काल 2005 में इसका लोकार्पण किया था। भाजपा नगरमंडल पदाधिकारियों ने और कार्यकर्ताओं ने भी देखने की कोशिश नहीं की।





* आज की तारीख में शहर में सफाई व्यवस्था चौपट है। मुख्य बाजारों में फुटपाथ पैदल पट्टी पर दुकानदारों का रोजाना का अतिक्रमण है। वृद्ध बच्चे स्त्रियों का चलना मुश्किल है। समाचार वीडियो सब चल चुके। अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा भाजपा के हैं और उनको और ईओ पूजा शर्मा को दिए पत्रों के बावजूद भी कार्यवाही नहीं की जा रही। ये सार्वजनिक कार्य हैं जिनका संबंध जनता से है जिनसे अब लोकसभा के लिए वोट मांगे जा रहे हैं। कासनिया जी के भाजपा के काम होते तो विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की 50 हजार वोटों से बुरी हार नहीं होती। वोट उस समय भी मोदी के नाम पर मांगे थे लेकिन जनता ने ठुकरा दिया था। इसके बाद  कासनिया जी ने और नगरपालिका अध्यक्ष ने कितना सुधार किया?


*अध्यक्ष सस्पेंड होने के बाद बहाल होकर आए और 20 फरवरी 2024 को कार्यभार लिया उस दिन रामप्रताप कासनिया और अध्यक्ष ने जो घोषणाएं की वे न जाने कौनसे गले से की कि एक भी पूरी नहीं की गई। इसे सही शब्दों में लिखा जाए तो झूठ बोलना कहा और लिखा जाता है। अभी बहुत है कि क्या किया। 1 अप्रैल 2024.०0०

*****








यह ब्लॉग खोजें