गुरुवार, 25 अप्रैल 2024

राजस्थान: मोदीजी के गारंटी भाषणों से जनता ऊब गई:25 में 8-10 सीटें खोने का खतरा!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान में पहले चरण में मतदान प्रतिशत गिरने का बड़ा कारण मोदीजी के गारंटी भाषाओं से जनता का ऊब जाना और भाजपा का घर घर संपर्क नहीं करना वोटरों को घरों से निकाल कर बूथ तक पहुंचाने में आलसीपन रहा। 

भाजपा नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता यह मान बैठे कि मोदीजी के लिए वोटर अपने आप वोट देगा। इस बड़ी गलतफहमी से मीडिया को भी तवज्जो नहीं दी गई। 

पार्टी की ओर से मिलने वाली राशि को पूरा लगाया जाता संपर्क होता तो वोट प्रतिशत बढ जाता। 

*प्रथम चरण में वोट प्रतिशत गिरने का नुकसान भाजपा का माना जा रहा है। कांंग्रेसी और समर्थकों ने वोट डालने में आलस नहीं किया। प्रथम चरण में वोटों की कमजोरी से 5-6 सीटों पर खतरे की शंका है। गैर भाजपाइयों का यह दावा है। 

*बड़े अखबारों ने भी एक दो पंक्तियों में लिख ही दिया कि मोदी फैक्टर मुखर नहीं हुआ। असल में मोदी फैक्टर चला ही नहीं। भाजपा उदासीन रही तो लोग भी उदासीन रहे। सोशल मीडिया पर मोदी की ताकतवर आलोचना ने भी मोदी चेहरे को धूमिल किया। पहले भाजपा के कार्यकर्ता हावी रहते थे लेकिन अब कांंग्रेसी हावी रहे।

26 अप्रैल को दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। मोदीजी के नाम पर वोट आने का भरोसा किया तो वोट प्रतिशत गिरा हुआ ही रहेगा। 13 सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर भी है।5-6 सीटों पर खतरा भी माना जा रहा है।हालांकि प्रथम चरण के बाद भाजपा नेता आलस छोड़ कर वोटरों को बूथ तक पहुंचाने में सक्रिय हो सकते हैं लेकिन आजकल कार्यकर्ता अपने खर्च पर ऐसी सेवाएं नहीं देते। प्रत्याशियों पर है कि वे कार्यकर्ताओं का आलस कितना दूर करते हैं।०0०:

25 अप्रैल 2024.

******








यह ब्लॉग खोजें