बुधवार, 20 मार्च 2024

सूरतगढ़:तीन लोकतंत्र सेनानियों ने एडीएम को पेंशन ज्ञापन सौंपा

 

सूरतगढ़ 20 मार्च 2024. 

आपातकाल के 3 लोकतंत्र सेनानियों गुरनामसिंह कम्बोज,करणीदानसिंह राजपूत एवं मुरलीधर उपाध्याय ने आज बुधवार को लोकतंत्र सेनानी पेंशन 2008 का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर कन्हैयालाल सोनगरा को जिला कलेक्टर के लिए सौंपा।

* इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री काल में लगाए आपातकाल (26 जून 1975 से 21 मार्च 1977) में गुरनामसिंह कम्बोज 89 वर्ष और मुरलीधर उपाध्याय ने विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी और महीनों तक जेल में बंद रहे। करणीदानसिंह राजपूत को श्रीगंगानगर पब्लिक पार्क में भीड़ इकट्ठी कर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरूद्ध भाषण देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस ने 30 जुलाई 1975 को गिरफ्तार किया। एक साल की सजा सुनाई गई। महीनों तक श्रीगंगानगर जेल में रहे। तीनों को सबडिविजनल मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ के आदेश से रिहा किया गया था।

* वसुंधरा राजे भाजपा सरकार ने 2014 में पेंशन शुरू की लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार ने 2019 में इसका आदेश निरस्त कर दिया। अब 2023 में भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार बनी जिसने 14 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी कर कांग्रेस के निरस्त करने वाले आदेश को रद्द कर पुनः शुरू करदी। यह पेंशन ( सम्मान निधि)फरवरी 2024 से मिलेगी। इसमें 20 हजार रू सम्मान निधि और 4 हजार रू.चिकित्सा राशि है।०0०









यह ब्लॉग खोजें