गुरुवार, 23 नवंबर 2023

4 मील गंगाजल हजारी राम,हेतराम, हनुमान कांग्रेस पार्टी से निकाले गए.

 




* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 नवंबर 2023.

 राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज तुरंत प्रभाव से पूर्व विधायक गंगाजल मील, पंचायत समिति प्रधान हजारीराम मील,पंचायत समिति के डायरेक्टर हेतराम मील,और सन 2018 के कांग्रेस प्रत्याशी हनुमान मील को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है। यह आदेश आज जारी हुआ है। अभी कुछ और लोगों का निष्कासन संभव है।


इनके निष्कासन का दूरगामी परिणाम निकलेगा।देर रात को यह आदेश सूरतगढ़ में आते ही तूफान मच गया कि आज तक लोगों पर और प्रशासन कर्मचारियों पर रोब डालने वाले पूर्व विधायक गंगाजल मील का अब क्या होगा? इनके नाम से नगरपालिका में रौब जमाने वालों का उलट पुलट काम कराने वालों का क्या होगा? नगरपालिका स्टाफ जो इनके कहने से मनमानियां करता रहा वह भी लोगों की निगाहों में खटकता रहा है।


मील परिवार के इन चारों को कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डूंगर राम गेदर के विरोध और कांग्रेस पार्टी के विरोध में कार्यवाही करने के आरोप में 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से वंचित किया गया है। 

* विदित रहे की डूंगर राम गेदर के टिकट घोषित होने के बाद डूंगर राम गेदर को हराने के लिए इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम प्रताप कासानिया का समर्थन किया और उसके पक्ष में चुनाव का कार्य करने लगे।०0०

*****






यह ब्लॉग खोजें