शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

सूरतगढ:श्रीभगवान भाजपा में मूल ओबीसी से शक्तिशाली दावेदार.संघ सेवक.( लेटेस्ट)

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सूरतगढ़ की पॉपुलर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से संघ से जुड़े मूल ओबीसी के सक्रिय कार्यकर्ता  श्रीभगवान सेवटा की टिकट दावेदारी से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हलचल मची है।

श्रीभगवान सेवटा सन 2016 से जिला कार्य समिति भाजपा के सदस्य हैं। 


👍 10 नवंबर 1982 को जन्मे सेवटा स्नातक तक शिक्षित हैं और छात्र जीवन में भी बहुत सक्रिय रहे हैं। 


👍 सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मूल ओबीसी कार्यकर्ता के रूप में टिकट दिया जाता है तो निश्चित दावे से यह सीट भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार बड़ी जीत हो सकती है। 


* श्रीभगवान सेवटा मूल रूप से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीरमाणा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सूरतगढ़ की नंदी शाला के पास किशनपुरा आबादी में बस गए हैं। 


 मूल ओबीसी के लोग सूरतगढ सीट पर काफी हैं जो हर चुनाव को प्रभावित करते रहे हैं। भाजपा में मूल ओबीसी से पहली बार शक्ति रूप में टिकट मांगी गई है। सेवटा का लोकसभा चुनाव सन् 2019 में गुजरात में 2017 से 2019 तक प्रभावशाली रूप से काम किया हुआ है।


श्रीभगवान सेवटा का 26 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक रूप में सक्रिय रहना बड़ी उपलब्धि है। इन्हें जो कार्य सौंपा जाता रहा है वह हर समय पूरा करते रहे हैं और यह स्थिति अभी भी है।*भारतीय जनता पार्टी में सामाजिक शैक्षिक संगठनात्मक जुड़ाव जानकारियां 25 वर्षों से अच्छा अनुभव रखते हैं।


👍 सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में और सूरतगढ के शहर के वार्डों में फैले संघ के स्वयंसेवकों से अच्छा खासा जुड़ाव है। *भाजपा कार्यकर्ताओं में और जनता में अच्छी जानकारी और जुड़ाव रखने के कारण लोग नजदीकी से जानते हैं। 

 

** सेवटा का दावा है कि वे एक अच्छे राजनेता और जनता के हितैषी काम करने वाले व्यक्ति के रूप में भाजपा को और अधिक विकसित करने के लिए आगे भी काम करते रहेंगे। 


* सेवटा की जीवनी में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने की राजस्थान से बाहर भी काम करने की अनेक उपलब्धियां है। हरियाणा पंचायत चुनाव 2011 में ऐलनाबाद में चौटाला पंचायत में प्रभारी के रूप में कार्य करने और भाजपा को मजबूत करने में आगे रहे।    राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस

 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का विशेष प्रयास श्रीगंगानगर जिला और जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के निर्देश के अनुसार किया।  दोनों स्थानों पर पार्टी को मजबूती मिली। फतेहपुर सिकरी विधानसभा के प्रभारी के रूप में विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा उम्मीदवार को विजयश्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


सेवटा कांग्रेस की नीति रीति से बहुत पहले से नाराज है।  उनका दावा है कि वे राष्ट्र को समर्पित संघ के शिविर में स्वयं और 10 अन्य बाल सेवकों को लेकर गए थे। सन 2001 में उनके विरुद्ध कार्यवाही हुई। स्कूल से 11 बालकों का निष्कासन हुआ और उस पर सक्रिय विरोध किया तब संबंधित प्रधानाचार्य को क्षमा मांगनी पड़ी थी। 


* कॉलेज शिक्षा के समय भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को सक्रिय करने में विशेष योगदान दिया जिसमें सूरतगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में किया हुआ कार्य भी प्रमुख रहा है।  

* श्री भगवान सेवटा वर्तमान में अखिल भारतीय प्रजापति ( कुंभकार) संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं जिसके तहत  श्रीगंगानगर की लगभग सभी विधानसभाओं में हजारों कार्यकर्ताओं को आजीवन सदस्य बनाया गया है और भारतीय जनता पार्टी से विशेष रूप से जोड़ा गया है। सेवटा को कुम्हार समाज का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मूल ओबीसी का भरपूर  समर्थन प्राप्त है। 


* सेवटा कहते हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और भारतीय जनता पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के द्वारा सौंपे गए कार्यों में आगे रहे हैं तथा बढचढ कर हिस्सा लिया है। पार्टी के प्रति विश्वास और उत्साह है।


👍 उनका दावा है कि सूरतगढ़ से उनको आगामी चुनाव 2023 में प्रत्याशी बनाया जाता है तो भाजपा बहुत अधिक मतों से जीत सकती है। भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ से 2013 और  2018 में जीती हुई है। इससे पहले 2003 में भाजपा जीती हुई है। केवल 2008 में ही कांंग्रेस एक बार जीती थी।

* श्रीभगवान सेवटा और भारतीय जनता पार्टी 2023 में भी सूरतगढ़ सीट जीतने का दावा करते हैं। ०0०


29 सितंबर 2023.


करणीदानसिंह राजपूत,


पत्रकार,


( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)


सूरतगढ ( राजस्थान )


94143 81356.


********













यह ब्लॉग खोजें