बुधवार, 19 जुलाई 2023

सूरतगढ़ 2023.कांग्रेस भाजपा के नये चेहरे: कौन है पावरफुल चेहरे.

 


करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 19 जुलाई 2023.

कांग्रेस और भाजपा में इस वर्ष 2023 के चुनाव में नये चेहरों के लिए जनता की आवाज में बन रही शक्ति से पुराने चेहरे रिपीट नहीं हो पाएंगे। दोनों बड़ी पार्टियां जीतने के लिए जन भावना के अनुरूप समीक्षा कर आगे बढेंगी।


* कांग्रेस में नये चेहरे में प्रभावी दावेदार  डूंगरराम गेदर हैं।डूंगरराम गेदर पहले बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस में आने के बाद वर्तमान में राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। गेदर को राज्यमंत्री का दर्जा है। विधानसभा क्षेत्र में उनके दौरे बहुत हो रहे हैं। अभी घग्घर बहाव तटबंधों का निरीक्षण कर चुके हैं। बीरमाना में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने और विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय खुलवाने,छात्रावास खुलवाने ,जैतसर में सीएचसी क्रमोन्नति से ताकत बढी है। राजियासर जैतसर में भी राजकीय महाविद्यालय खुलवाने और सूरतगढ़ के माता जीतोजी कन्या महाविद्यालय का सरकारी करण करवाने के बड़े उद्देश्य भी  हैं जो पावर बढाते हैं।

नये गगनदीप विडिंग,अमित कड़वासरा भी है। कडवासरा  परिवार पचासों सालों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। जिला परिषद की सदस्य जुलेखां का नाम भी है। कांग्रेस में अभी तक केवल एक महिला का नाम ही है।

सन् 2003 से अब तक के 4 चुनावों में कांग्रेस केवल एक बार 2008 में ही जीती है। 

विधानसभा की सूरतगढ़ सीट पर 2013 और 2018 में कांग्रेस पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के हाथों पराजय हुई। मील परिवार के 2 कैंडीडेट्स पूर्व विधायक गंगाजल मील 2013 में और हनुमान मील 2018 में जीत नहीं पाए। कांग्रेस अब तीसरी बार यह सीट खोना नहीं चाहती। अब यह सीट कांग्रेस हर प्रयास कर जीतना चाहती है और यह टारगेट निश्चित ही पावरफुल नया चेहरा भाजपा से टक्कर लेकर पूरा कर सकता है।


 👍 भाजपा को मालुम है कि कांग्रेस पूरी ताकत और नये पावरफुल चेहरे से चुनाव लड़ेगी। ऐसी स्थिति में भाजपा टक्कर वाला जीत सकने वाला और गेदर सामने आता है तो पावरफुल चेहरा चुनाव में उतारेगी जो शहर व गांवों में लोकप्रिय हो। भाजपा के पास ऐसा मजबूत चेहरा है। 

भाजपा के नए चेहरे नये नामों में जिनकी चर्चा है उनमें गांव शहर में जनप्रिय माने जाने वालों मैं ं

नरेंद्र घिंटाला,सरदार शरणपालसिंह मान,राकेश बिश्नोई,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आरती शर्मा,मोहन पूनिया,जयप्रकाश सरावगी, सुभाष गुप्ता,राजियासर देहात मंडल अध्यक्ष पेपसिंह राठौड़,विजेंद्र पूनिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा,पंचायत समिति के डायरेक्टर राहुल लेघा हैं। भाजपा में नये चेहरे तो कांग्रेस से अधिक हैं मगर कुछ में सक्रियता नाममात्र भी नहीं है। संघ की तरफ से एक नाम लिया जा रहा है लेकिन जनता में पावरफुल नहीं।

सन् 2023 का चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्व रखता है। ०0०










यह ब्लॉग खोजें