बुधवार, 7 जून 2023

श्याम महर्षि मेरे मित्र. समाज सेवा में नाम.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

मेरे मित्र श्याम महर्षि से मिलना हुआ। मेरे से करीब 5 साल छोटे श्यामजी की उम्र करीब 73 वर्ष में है। अनेक संघर्षों में आगे रहे। जीवन बीमा निगम के प्रसिद्ध अभिकर्ताओं में नाम रहा। 

समाजसेवा करने की ललक रही।

श्यामजी की पत्नी राजकुमारी महर्षि सन् 1998 में नगरपालिका में पार्षद निर्वाचित हुई। उस समय श्यामजी की सेवाएं पूरे शहर में चर्चित रही। श्यामजी सुबह सबसे पहले संपूर्ण वार्ड की सड़कें नालियां आदि सफाई कराने के लिए मौजूद रहते। संपूर्ण वार्ड को साफ करवाने के बाद ही घर लौटते थे। मिलनसारिता तो पति पत्नी दोनों में आज भी है।

आज जो पार्षद हैं और पार्षद प्रतिनिधि महिला पार्षदों के पति बेटे आदि अपने वार्डो का जैसा ध्यान रखते हैं उससे शहर की सड़कें नाले नालियां गंदगी भरे मिलते हैं। 

💐 श्यामजी एक उदाहरण है। श्यामजी से शिक्षा लें तो शहर साफ सुथरा हो सकता है।०0०

7 जून 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ़।

*******







यह ब्लॉग खोजें