गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

MP.निहालचंद ने सूरतगढ एडीएम मुख्यालय को तहसील लिखा.इतनी जानकारी नहीं.

 





* करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ 13 अप्रैल 2023.

सांसद निहालचंद को अपने लैटर हैड पर पूर्व मंत्री छपवाना याद रहता है लेकिन अपने क्षेत्र की जानकारी याद नहीं रहती। याददाश्त कमजोर होने लगी है कि अपने क्षेत्र की जानकारी ही दिमाग से लोप होने लगी है।

सूरतगढ को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान को 10 अप्रैल 2023 की तारीख में पत्र लिखा। पत्र में सूरतगढ को तहसील बताया। कमाल की जानकारी है। सूरतगढ  अतिरिक्त जिलाकलेक्टर मुख्यालय है और 30 साल से अधिक हो गये हैं। सूरतगढ का स्तर ही गिरा दिया।

इस पत्र में भी यहां की जनता के धरने प्रदर्शन का हवाला ही दिया है तो आपके अपने शब्द क्या हैं?

अच्छा होता कि ऐसा पत्र लिखा ही नहीं जाता। ०0०

******


यह ब्लॉग खोजें