गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

पूजा छाबड़ा गुरूशरण छाबड़ा प्रतिमा,हनुमान खेजड़ी मंदिर, अनशन स्थल पहुंची.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *


* आमरण अनशन कर रही महिलाओं जुलेखां और हरबक्सकौर को हौसला दिया. सूरतगढ जिला बनाओ नारे लगाए.


 सूरतगढ़ 6 अप्रैल 2023

 शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन कारी रही पूजा छाबड़ा आज पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर से छुट्टी मिलने के बाद शाम को साढे पांच बजे  सूरतगढ़ पहुंची।  

पूजा छाबड़ा ने सबसे पहले शहीद गुरुशरण छाबड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूजा छाबड़ा ने शहीद गुरूशरण छाबड़ा की आदमकद प्रतिमा के चरणों में नतमस्तक हो कुछ मिनट स्मरण किया। आशीर्वाद प्राप्त किया।

उनके साथ गुरुशरण छाबड़ा के आंदोलनों के सहयोगी नब्बे वर्षीय  प्रभु छाबड़ा,आपातकाल लोकतंत्र सेनानी गुरूशरण छाबड़ा के सहयोगी करणीदानसिंह राजपूत एवं  सुगन पुरी, बाबू सिंह खींची, एडवोकेट एन.डी.सेतिया, अरोड़वंश कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया, शराबबंदी आंदोलन के सहयोगी रामप्रवेश डाबला,बलदेव राज तनेजा,समाजसेवी रमेश आसवानी,रेंवतराम सोनगरा,एडवोकेट विवेक सेतिया, समाजसेवी गोपाल राम भी मौजूद रहे और उन्होंने भी शहीद छाबड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शराबबंदी आंदोलन से जुड़ी महिलाएं भी इस मौके पर थी। शहीद गुरुशरण छाबड़ा जिंदाबाद,पूजा छाबड़ा जिंदाबाद और सूरतगढ़ जिला बनाओ जिला बनाओ के नारे लगाए गए।




💐 पूजा छाबड़ा ने इसके बाद में हनुमान जन्म महोत्सव पर हनुमान खेजड़ी मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के आगे धोक लगाई और पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमान मंदिर में स्थित राम दरबार मंदिर शिव मंदिर के भी दर्शन किए।


 पूजा छाबड़ा इसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर सूरतगढ़ जिला बनाओ आमरण अनशन स्थल पर पहुंची। छाबड़ा ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन किया।

पूजा ने वहां जुलेखा बेगम और हरबक्श कौर बराड़ को हौसला बनाया और डटे रहने की शुभकामनाएं दी। जुलेखां बेगम और हरबक्श कौर बराड़ का आज आमरण अनशन पर चौथा दिन था। आमरण अनशन स्थल पर इस मौकै पर सूरतगढ जिला बनाओ और पूजा छाबड़ा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, नारे लगाए गए।




इसके बाद पूजा छाबड़ा अपने निवास स्थान पर बसंत बिहार चली गई। चिकित्सकों की विश्राम की राय के अनुसार उन्होंने सूरतगढ़ में आने के बाद में अपना यह संक्षिप्त कार्यक्रम किया। चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है उसी के अनुसार ही वे विश्राम करेंगी।

विदित रहे की सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के तहत पूजा छाबड़ा ने 21 मार्च 2023 को आमरण अनशन शुरू किया। पुलिस उनको जबरन उठा ले गई और बीकानेर में पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। उन्होंने आमरण अनशन जारी रखा। हालत खराब होती गई। सरकार से वार्ता के लिए स्वस्थ होने और बाद में वार्ता का समय लेकर बात की जाने के प्रस्ताव पर मंत्री भंवरसिंह भाटी ने 3 अप्रैल 2023 को अनशन खत्म कराया। उस मौके पर सूरतगढ के अनेक लोग और सूरतगढ जिला बनाओ अभियान समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे।०0०

०0०









यह ब्लॉग खोजें