शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

सूरतगढ़:3 पत्रकार राजस्थान सरकार की वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना में चयनित हुए.

 



सूरतगढ़ 2 दिसंबर 2022.


सूरतगढ़ से पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार स्वामी और सत्यपाल मेघवाल

का भी अधिस्वीकृत वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना में चयन हो गया है। इनका चयन नवंबर 2020 में हुआ। इससे पूर्व करणीदानसिंह राजपूत का चयन मार्च 2020 में हो चुका था।


राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों का जिनको  10 साल से मान्यता एवं  कम से कम 20 वर्ष का पत्रकारिता का अनुभव हो,उनका इस सम्मान योजना में चयन होता है। 

मनोज स्वामी सूरतगढ़ टाईम्स साप्ताहिक समाचार पत्र का 35 वर्षों से संपादन प्रकाशन कर रहे हैं। राजस्थानी साहित्यकार भी हैं। केंद्रीय साहित्य अकादमी से पुस्कृत भी हैं। 

सत्यपाल मेघवाल सीमांत रक्षक दैनिक का संपादन एवंम प्रकाशन करते हैं। इसके अलावा अम्बेडकर एवं बहुजन समाज साप्ताहिक का कई वर्षों से संपादन प्रकाशन कर रहे हैं।

करणीदानसिंह राजपूत (स्वतंत्र पत्रकार)  का मार्च 2020 में चयन हुआ। राजपूत 1965 से पत्रकारिता कर रहे हैं।०0०





यह ब्लॉग खोजें