शनिवार, 19 नवंबर 2022

श्री गुरुशरण छाबड़ा के विधायक काल के अनेक महत्वपूर्ण पत्र दिशा दिखाने वाले पत्र



* करणी दान सिंह राजपूत *

गुरुशरण छाबड़ा के विधायक काल के बहुत महत्वपूर्ण पत्र मेरे रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं। 

ये पत्र गुरुशरण छाबड़ा के कार्यकाल में 1977 से 1979 तक लिखे गए। छाबड़ा जी मेरे नजदीकी मित्रों में थे। उनके पत्र आदि मैं लिखता था। मेरी स्पष्ट सुंदर हस्तलिपि के कारण टाईप कराने की आवश्यकता नहीं  होती थी। पत्रों की दूसरी कार्बन प्रतियां काफी मेरे रिकॉर्ड में सुरक्षित मिली हैं। छाबड़ा जी को पत्रों के मिले उत्तर भी हैं। अनेक लोगों व मंत्रियों आदि के पत्र जो छाबड़ा जी को प्राप्त हुए थे,वे भी हैं।

 जनता पार्टी की यह सरकार मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के नेतृत्व में करीब ढाई साल चली थी। सूरतगढ़ से निर्वाचित हुए श्री गुरु चरण छाबड़ा ने सूरतगढ़ के राजकीय महाविद्यालय पाकिस्तान से पीड़ित होकर भारत आए हुए हिंदू परिवारों की सुविधा के लिए शुगर मिल आदि के लिए अनेक पत्र लिखे। छाबड़ा जी को विभिन्न विभागों और मंत्रियों के पत्र प्राप्त हुए। ये पत्र बहुत महत्वपूर्ण है और इनसे राजनेताओं पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं व सेवा में जुटी हुई संस्थाओं को  बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। ये अनमोल पत्र  करणी प्रेस इंडिया में गुरुशरण छाबड़ा के पत्र नाम के कॉलम में देने शुरू कर दिए हैं। करणी प्रेस का लिंक फेस बुक पर मेरे नाम करणीदानसिंह राजपूत पर भी उपलब्ध रहेगा।

19 नवंबर 2022.

करणीदानसिंह राजपूत,

स्वतंत्र पत्रकार,

( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )


यह ब्लॉग खोजें