शनिवार, 12 नवंबर 2022

नगरपालिका के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा जो झूठ पर झूठ बोलने में माहिर.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा जी को माला पहना कर पुष्प गुच्छ भेंट करने का मन करता है। मास्टर बच्चों को कहते हैं सदा सच्च बोलो। कालवा जी मास्टर रहे हैं और नगरपालिका के अध्यक्ष बनने के बाद स्वयं को मास्टर बुलवाना पसंद करते हैं। निविदाओं में नाम के शुरू में मास्टर छपवाते भी हैं। 

ये अनोखे मास्टर हैं जिनका सच्च से कोई वास्ता नहीं है।

शहर की सड़कों मोहल्लों को पशुमुक्त करने के लिए बहुत बार वादे किए एक बार भी पूरा नहीं किया। झूठ पर झूठ बोलते हैं कालवा जी।

2 दिसम्बर 2019 को कार्यग्रहण करते समय समारोह में झूठ बोलना शुरू किया था और तीन साल बिता दिए झूठ बोलते। समारोह में कहा था शहर की सड़कों को पशुमुक्त करने का और अभी तक बोल ही रहे हैं।

नगरपालिका के सभागार में कहा था कि दीपावली के बाद पशुमुक्त करने का अभियान चलाएंगे। दीपावली 24- 25 अक्टूबर 2022 को बीत गई। अभियान का कुछ अतापता नहीं है। 

कल 11 नवंबर 2022 को उपखण्ड कार्यालय के आगे से करीब 20 गोधे छोटे बड़े तेज भागते हुए निकले। उनकी चपेट में कोई आता तो बचना मुश्किल ही होता। वह दृश्य मेरे अलावा भाजपा नेता नरेन्द्र घिंटाला और एडवोकेट ललित किशोर शर्मा ने भी देखा।

* सड़कों को पशुमुक्त करने के लिए अभियान चलाने की जरूरत भी नहीं है, यह कार्य रोजाना क्यों नहीं किया जाता? रोजाना करें तो सड़कों पर पशु बहुत बड़ी संख्या में भागते दौड़ते सांड नहीं मिलें।

आज 12 नवंबर 2022 की शाम 5. 11 बजे का वार्ड नं 32 का यह दृश्य यहां दे रहे हैं। मिनी मार्केट के पास दयानंद आर्य वैदिक स्कूल के आगे की सड़क पर ठीक बीच में खड़ा गौवंश। कोई भी सड़क पर से खतरा उठा कर कैसे निकले? दो दिन पहले 3 दिन पहले बडोपल रोड पर सांड से एक व्यक्ति घायल हुआ जिसे श्री गंगा नगर रैफर किया गया। उपखण्ड अधिकारी को 10 नवंबर को नगरपालिका की समस्याओं पर एक पत्र दिया जिसमें बडोपल रोड की दुर्घटना का हवाला भी दिया।

* कालवा जी ऐसे मास्टर हैं जो सच्च नहीं बोल रहे। ये ऐसे मास्टर हैं जो झूठ बोलने में सम्मानित होंगे।०0०









यह ब्लॉग खोजें