रविवार, 20 नवंबर 2022

पाक से आए पीड़ित हिंदू:भारतीय नागरिकता वास्ते गुरूशरण छाबड़ा का पत्र.1979.




* करणीदानसिंह राजपूत *

 पाकिस्तान से पीड़ित होकर भारत में आए हुए हिंदू परिवारों के प्रति विधायक गुरूशरण छाबड़ा 

 बेहद चिंतित थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने संपूर्ण स्थिति का मालुम किया। 

 हिंदू परिवारों से मिलकर के सारी जानकारियां प्राप्त की और मुख्यमंत्री राजस्थान को एक पत्र लिखा कि इन लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जाए और सुविधाएं दी जाए। मैं भी छाबड़ा जी के साथ होता था।


 गुरूशरण छाबड़ा ने 22 अप्रैल 1979 को यह पत्र लिखा था। इस पत्र में श्रीगंगानगर जिले में 1971- 72 में आए हुए 389 परिवार बताए गए।  छाबड़ा जी ने लिखा कि इनमें से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सूरतगढ़ कस्बे में 45 परिवार और अनूपगढ़ में 43 परिवार रह रहे हैं।  उस समय सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा तक फैला हुआ था।

 पाकिस्तान से आए हुए हिंदू और एवं सिंधी लोगों को बाड़मेर में भारतीय नागरिकता मिल चुकी थी जिसका उल्लेख भी पत्र में किया गया कि उन्हें मिल गई है और हमारे इलाके में भी शीघ्र ही नागरिकता प्रदान की जाए। बहुत साल के बाद में निरंतर प्रयासों से यह कार्यवाही संपन्न हुई सूरतगढ़ में रह रहे परिवारों को नागरिकता मिली। उनके राशन कार्ड भी बने और वोट भी बने।


 (मेरी हस्तलिपि सुंदर होने के कारण छाबड़ा जी मेरे से पत्र लिखवाते थे)

दि. 20 नवंबर 2022.

करणी दान सिंह राजपूत,

 स्वतंत्र पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

 सूरतगढ़ (राजस्थान)

*******

यह ब्लॉग खोजें