सोमवार, 24 अक्तूबर 2022

लोकतंत्र सेनानी शहीद गुरुशरण छाबड़ा की प्रतिमा पर दीप जलाए और जयघोष किया

 


*  करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 अक्टूबर 2022 .


लोकतंत्र सेनानी शहीद गुरुशरण छाबड़ा की प्रतिमा स्थल पर दीपावली की संध्या को करीब 6:30 बजे आपातकाल जेलबंदी लोकतंत्र सेनानी करणी दान सिंह राजपूत, एवं छाबड़ा जी के साथियों बलदेव राज तनेजा और रेवंत राम सोनगरा ने दीप जलाए।

छाबड़ा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनका जयघोष किया। गुरुशरण छाबड़ा के नेतृत्व में आपातकाल विरोध की पहली आम सभा पहले ही दिन 26 जून 1975 को सूरतगढ़ में  हुई थी। गुरुशरण छाबड़ा ने आपातकाल का विरोध करते हुए प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी थी। ने सामाजिक गतिविधियों में अनेक कार्य और संघर्ष किए। राजस्थान में शराबबंदी आंदोलन को लेकर उन्होंने आमरण अनशन करते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। राजस्थान सरकार ने सूरतगढ़ का राजकीय महाविद्यालय और एक उ.मा.विद्यालय उनके नाम से कर दिया।०0०






यह ब्लॉग खोजें