गुरुवार, 20 अक्तूबर 2022

पालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी पर पुलिस में केस:गिरफ्तारी बाद पद जा सकता है.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 20 अक्टूबर 202.

 नगरपालिका के उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी पर आरोप है कि उसने अपने 2 व्यक्तियों के साथ मिल कर भ्रमित करके नगरपालिका का एक प्लॉट आशीष सोनी को 13 लाख रुपए में बेचा।आशीष सोनी से आधे प्लिट के 6 लाख रू नगद सलीम कुरैशी ने लिए और लिखा पढी महबूब के नाम से हुई। आधे प्लाट के 7 लाख रू. संदीप कालड़ा को दिलवाए। सिटी पुलिस थाना में सलीम कुरैशी, महबूब और संदीप कालड़ा तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। सलीम कुरैशी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है और उपाध्यक्ष व पार्षद पद भी सस्पेंड होने का संकट आ गया है।

* इस भूखंड को नगर पालिका ने 17 अक्टूबर को ध्वस्त कर दिया और बताया कि यह भूखंड आईडीएसएमटी योजना के तहत रिजर्व है।


 आशीष सोनी  पुत्र मनोज कुमार सोनी वार्ड नंबर 42 ने पुलिस को लिखित एप्लीकेशन दी जिस पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। 

आशीष सोनी ने नगर पालिका उपाध्यक्ष कुरैशी पर आरोप लगाया है कि उसने मित्रता जताते हुए एक प्लॉट सस्ते में देने का बताया और एक प्लॉट दिखाया जो 48 * 50 का बताया।उसने बताया कि 24 गुना 50 आधे पर संदीप अरोड़ा का है।आधा खाली है जो उसने ₹6 लाख में आशीष सोनी को बेचा। सलीम ने यह राशि नगद ले ली।

लिखित  के लिए तहसील में गए तब सलीम अपने साथ महबूब पुत्र हकीम का वार्ड नंबर 27 को लेकर के आया और लिखा पढ़ी महबूब के नाम से करवाई। आशीष के पिताजी मनोज कुमार ने कहा कि प्लॉट आपका है तो आप अपने नाम से इसकी लिखित पढ़त कराओ तो सलीम कुरैशी ने कहा कि वह उपाध्यक्ष है इसलिए सारे काम महबूब के नाम से ही करवाता है। आप निश्चिंत रहें नगरपालिका से सीधा पट्टा बनवा दूंगा।

उसके बाद  आशीष को कहा कि जो आधा प्लाट संदीप के पास है वह भी सस्ते में दिला देता हूं। संदीप पुत्र  रणवीर निवासी वार्ड नंबर 43 को प्लॉट के 7 लाख रुपए दिलवा दिए।  

आशीष सोनी ने संपूर्ण प्लाट 48 गुना 50 पर निर्माण करवाया जिस पर 20 लाख रुपए खर्च हो गए।

*  17 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका ने उस प्लॉट का निर्माण अतिक्रमण कहते हुए तोड़ दिया। नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि उक्त प्लाट आईडीएसएमटी योजना के तहत रिजर्व है और नगरपालिका का है। 

आशीष सोनी को धक्का लगा कि उससे 13 लाख रुपए उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने महबूब और संदीप के साथ मिलकर बेईमानी से हड़प लिए। आशीष सोनी की इस शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 406 के तहत 20 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया।

*  सलीम कुरेशी नगरपालिका के प्लॉट कब्जा करवाने के लगते रहे हैं।

राजीव चौहान पालिका पार्षद ने सार्वजनिक रूप से सलीम कुरैशी पर आरोप लगाया था कि वह 

नगरपालिका की जमीनों पर कब्जे करवा रहा है और बाहर के लोगों को बसा रहा है। ये बाहरी लोग कौन हैं और कहां बसाए हैं की जांच किसी भी एजेंसी ने नहीं की जबकि यह गंभीर आरोप अभी कायम है। नगरपालिका को भी इसकी जांच करानी चाहिए और अब तो बहुत जरूरी हो गई है। उस क्षेत्र के पट्टे जारी करने से पहले हर कब्जे धारी की गहन जांच होनी जरूरी हो गई है।

पट्टे गलत जारी हुए तो में पालिका अध्यक्ष और ईओ भी चपेट में आ सकते हैं।

आरोप से पहले सलीम कुरैशी और राजीव चौहान की नगर पालिका में झड़प हुई और राजीव को बुरी तरह से पीट दिया गया था। यह सारी बातें विशेष चर्चा का मुद्दा बनी रही। राजीव चौहान पर झूठा मुकदमा भी करवाया गया। 

* नगरपालिका में अध्यक्ष रहे इकबाल कुरैशी का  सलीम कुरैशी भतीजा लगता है।०0०






यह ब्लॉग खोजें