शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

तेजाजी जाट संस्थान सूरतगढ़ में 32 लाख का गबन:पूर्व अध्यक्ष विजय ताखर पर केस

 



 * करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 जुलाई 2022.

वीर तेजाजी जाट संस्थान सूरतगढ़ में पिछले अध्यक्ष विजय सिंह ताखर पर 32 लाख रूपये  का गबन करने का मुकदमा हुआ है। विजयसिंह ताखर वर्तमान में ग्रामपंचायत रंगमहल के सरपंच हैं।

विजयसिंह ताखर पर मुकदमा संस्था के अधिकृत किये गए पूर्व में विभिन्न पदों पर रह चुके मोहनलाल डेलू की तरफ से कराया गया है। मोहनलाल डेलू  की ओर से एडवोकेट श्यामसुंदर चुघ ने यह प्रकरण अदालत एसीजेएम में प्रस्तुत किया। 

डेलू ने बताया कि अदालत ने 156/3 में सूरतगढ़ सिटी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दे दिया है। 

मोहनलाल डेलू ने बताया कि  पिछले अध्यक्ष विजय सिंह ताखर  का कार्यकाल जुलाई 2017 से जुलाई 2020 तक था। इस 3 साल की अवधि में यह गबन किया गया। वर्तमान में वीर तेजाजी जाट संस्थान के अध्यक्ष डॉ दिलीप सिंह हैं जो वृद्धावस्था में है इसलिए संचालन समिति ने मोहनलाल डेलू को अधिकृत किया। डेलू अदालत में और पुलिस में इस प्रकरण की पैरवी करेंगे।

मोहनलाल डेलू ने बताया कि वीर तेजाजी जाट संस्थान के दो खाते हैं। एक खाता वीर तेजाजी जाट संस्थान के नाम से है और एक वीर तेजाजी जाट कन्या छात्रावास के नाम से है। 

विजय सिंह ताखर ने दोनों खातों में करीब 32 लाख रुपए का गबन किया।  एक साल पहले खातों की चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट करवाई गई तब मालूम हुआ कि 32 लाख रुपए का गबन हो गया है।

यह गबन विभिन्न रूपों में हुआ।बिजली विभाग में चेक से भुगतान हुआ और वही भुगतान नगद भी दिखा दिया गया। यह 3 साल में करीबन ₹3 लाख यह गबन हुआ। चंदा लिया उनकी रसीदें काटी गई मगर अनेक रसीदें रोकड़ में नहीं दर्ज की। अनेक बिलों में भी भी गड़बड़ी मिली।

 यह गबन  प्रकरण होने और संस्था का मामला होने पर विजय सिंह ताखर को हिसाब किताब देने के बारे में संस्था में बार बार बुलाया गया लेकिन वे उपस्थित नहीं।  नये अध्यक्ष को संस्था का रिकॉर्ड 6 माह तक नहीं दिया। उसके बावजूद अभी भी कुछ रिकॉर्ड और हिसाब नहीं दिया।


 संस्था का मामला मानकर समझाइश की गई। कहा गया कि यह रकम है जमा करवा दें लेकिन इस पर भी रकम जमा नहीं हुई। संस्था की तरफ से अनेक बुलावे पर आए। समझाइश की गई तब माना और बाद में हिसाब करने आदि के बहाने करते रहे।

मोहनलाल डेलू ने बताया कि विधायक रामप्रताप कासनिया पूर्व विधायक गंगाजल मील पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू ने भी समझाइश की संस्था का हवाला दिया लेकिन पार नहीं पड़ी।  अंत में यह निर्णय हुआ कि विजय सिंह ताखर के विरुद्ध अदालत में प्रकरण प्रस्तुत किया जाए जिसके तहत संस्था ने श्यामसुंदर चुघ एडवोकेट की मार्फत अदालत में यह प्रकरण प्रस्तुत किया। मोहनलाल डेलू ने बताया कि आज 8 जुलाई 2022  को न्यायालय में न्यायाधीश महोदय के समक्ष खाते आदि दिखाए गए। सूरतगढ़ की यह जाट संस्था इलाके में बहुत बड़ी है और यहां लाखों रुपए का चंदा समाज के लोगों द्वारा दिया जाता है।०0०

करणी दान सिंह राजपूत,

स्वतंत्र पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़।

**********








यह ब्लॉग खोजें