शनिवार, 14 मई 2022

कांग्रेस में है तब तक उसमें अनेक प्रकार की बदबू दुर्गंध आती है: कमल में आते ही शुद्ध!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


कांग्रेस में होता है तब उसमें मुर्दे की दुर्गंध आती है। कांग्रेस में होता है तब उसमें नाले की गंदगी की बदबू आती है। कांग्रेस में होता है तब भ्रष्टाचार की बदबू आती है।कांग्रेसमें होता है जब वह आदमी भी नजर नहीं आता। उसमें आदमीयता के गुण भी नजर नहीं आते। 

* जब वह कमल पार्टी में आ जाता है तब उसकी सारी गंदगी खत्म हो जाती है। उसमें मुर्दे की बदबू नहीं आती।उसमें नाले की गंदगी की बदबू नहीं आती। उसमें भ्रष्टाचार की बदबू नहीं आती। वह पवित्र हो जाता है।कमल की तरह हो जाता है। नये कमल को मंत्री क्या मुख्यमंत्री भी बना देते हैं। 

सबसे बड़ी बात यह है कि पुराने को दिल्ली से आदेश दिया जाता है कि तू हट जा।अब तेरी जगह हम नए को बनाएंगे जिसमें किसी प्रकार की बदबू नहीं है। उससे चुनाव जीतेंगे। तूने बहुत कुछ किया। पार्टी को ऊंचे से ऊंचे पहुंचाया और मजबूत बनाया। नये से और अधिक मजबूत बनाएंगे। पहले भी अन्य राज्यों में अचानक नये चेहरे लाते रहे हैं। यह तुझे मालुम ही है।

तुझे भुलाऐंगे नहीं। तुझे भूलने भी नहीं देंगे। तूं अपनी बेईज्जती नहीं कराएगा इसलिए अपने आपको मरने तक पार्टी का वफादार  कार्यकर्ता कहता रहेगा। 


अब नए चेहरे की जरूरत है। हंसते हंसते इस्तीफा दे दो। कमल में बड़ी ताकत है। कमल पार्टी देश को नई दिशा दे रही है। कांग्रेस भ्रष्ट और गंदी है। उसके नेता उसके कार्यकर्ता  पता नहीं कैसे कमल पार्टी में आते ही क्षण भर में पवित्र हो जाते हैं। 

यह एक बड़ा सच्च और यह सब मान लेते हैं और सभी को मान लेना चाहिए। ताकत के आगे नहीं मानें तो भी मान लिया कहना पड़ेगा।

सभी पार्टियों में कहीं मां का तो कहीं बाप का राज है। कहीं जीजी का राज है। 

कमल पार्टी में पूर्ण प्रजातंत्र है और वह पूर्ण दिल्ली में बैठा है।  o0o

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

 सूरतगढ़ (राजस्थान)

94143 81356

*******






यह ब्लॉग खोजें