मंगलवार, 8 मार्च 2022

मूर्ति पूजक जैनाचार्य विजय जयानंद सुरिश्वर जी म.सा. का चातुर्मास सूरतगढ़ में होगा:

 



 * करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 मार्च 2022.

मूर्तिपूजक जैन समुदाय के आचार्य

श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्रदिन्न सूरि पाट परंपरा के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती ज्ञान प्रभाकर आचार्य श्रीमद विजय जयानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब ने यहां धर्मसभा में यह घोषणा की। महाराज की घोषणा करने की खुशी में जैन श्रावक श्राविकाएं और बालक बालिकाएं जयकारों के साथ नाचने लगे। श्री श्वेताम्बर पार्श्वनाथ मूर्ति पूजक संघ की ओर से जयानंद म.सा.से प्रार्थना की गई थी। इस घोषणा के पश्चात खुशी में महाराज सा. को कांबली ओढाई गई।

सूरतगढ़ में कुछ सालों से चातुर्मास नहीं हुआ था। महाराज ने इस विनय को स्वीकार किया और यह घोषणा की। महाराज ने श्री संघ को चातुर्मास आने तक कुछ कार्य सम्पन्न करने व अन्य स्थानों तक यह सूचना पहुंचाने का कहा। सूरतगढ़ के उपाश्रय के निर्माणाधीन कार्य भी तब तक पूर्ण कर लेने का कहा।

 चातुर्मास समय आने तक जयानंद म.सा. एवं अन्य मुनिजन आसपास भ्रमण उपदेश करेंगे।


 श्री आत्म वल्लभ समुद्र इंद्रदिन्न सूरि पाट परंपरा के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती ज्ञान प्रभाकर आचार्य श्रीमद विजय जयानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब, गणिवर्य जय कीर्ति विजय जी महाराज साहब आदि ठाणा 5  का मंगल प्रवेश सूरतगढ़ में मंगलवार को आज ही हुआ। गाजेबाजे जयकारों के साथ उनका प्रवेश हुआ और सभी श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वहां उपाश्रय में धर्मसभा हुई। बालिकाओं ने गीतिका प्रस्तुत की।


 धर्म सभा मेंं मुनि श्री जय कीर्ति विजय जी महाराज ने फरमाया कि आज सूरतगढ़ के लोगों में काफी उत्साह देखकर मन प्रफुल्लित हुआ उन्होंने कहा कि जब कोई समाज कुछ ठान लेता है तो वह उसे पूरा कर गुजरने के लिए कुछ भी कर सकता है उन्होंने कहा कि पानी की प्राप्ति के लिए जितना गहरा खोदोगे उतना ही मीठा पानी मिलेगा। मन में दृढ़ संकल्प के साथ भक्ति भाव के साथ प्रभु व गुरु की सेवा करना ही श्रावक का उत्तम धर्म होता है। कार्यक्रम में श्री आत्म वल्लभ जैन महिला मंडल व तरुणी महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया इसके साथ श्री आत्मवल्लभ जैन नवयुवक मंडल द्वारा गुरुदेव को विनती स्वरूप गीत प्रस्तुत किया गया मनन डागा, मंजू चोपड़ा, अंजना पटावरी, तारा बांठिया, ज्योति डागा, द्वारा गुरुदेव के स्वागत में वक्तव्य वह भजन प्रस्तुत किए श्री आत्म वल्लभ जैन बालक व बालिका मंडल द्वारा गीतिका नृत्य व लघु नाटिका बहुत ही शानदार ढंग से प्रस्तुत की गई आत्म वल्लभ जैन कन्या मंडल द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया वह भजन के माध्यम से गुरुदेव का स्वागत किया गया।श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के वरिष्ठ श्री पूनमचंद चोपड़ा, केसरी चंद्र डागा विजय कुमार वेद, मदन डागा, भंवर चोपड़ा, की ओर से गुरुदेव को कांबली भेंट की गई। श्री मूर्तिपूजक जैन संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र चोपड़ा पवन गोलछा गुलशन डागा सुशील सेठिया की ओर से सभी आगंतुक  मेहमानों का स्वागत किया गया सभा का मंच संचालन प्रवीण डी जैन द्वारा किया गया।










सूरतगढ़ के श्रावक. श्राविकाओं के अलावा पीलीबंगा संगरिया आदि स्थानों से आए श्रावकों ने भी धर्मसभा में भाग लिया। महाराज की चरण वंदना की गई। सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। म.सा.के मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।०0०

8 मार्च 2022.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

*******






०0०



यह ब्लॉग खोजें