बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

डूंगर गेदर को शिल्प एवं माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष:एम एल ए टिकट की संभावना मजबूत



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 9 फरवरी 2022.

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा की गई आज राजनीतिक नियुक्तियों मे डूंगर राम गेदर को शिल्प एवं माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया है। इससे विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस टिकट मिलने की संभावना मजबूत हुई है। सूरतगढ़ की कांग्रेस राजनीति में अप्रत्याशित परिवर्तन आएगा।

सूरतगढ़ मे ओबीसी एवं अन्य गरीब तबके के लोगों को जनसेवक नेता पद पर मिलने से जुड़ाव बढने की संभावना होगी। गेदर के पास पावरफुल वोट बैंक है जिसकी गिनती 50 हजार से शुरू होती है।

कांग्रेस में आने से पहले गेदर ने बसपा टिकट पर सूरतगढ़ से दो चुनाव लड़े जिनमें अपनी अच्छी ताकत दिखलाई।

डूंगर राम गेदर सूरतगढ़ विधानसभा के 2013 के चुनाव में दूसरे और 2018 के चुनाव में तीसरे क्रम पर रहे। वोट बैंक मजबूत देखकर सलाह हुई और कांग्रेस के बड़े नेताओं व अशोक गहलोत ने कांग्रेस का सदस्य बनने का आफर दिया। कांग्रेस में प्रवेश के बाद गेदर ने बीएस एन एल कार्यालय के पास अपने निवास को खुद के कार्यालय के रूप में शुरू किया। गेदर जनसेवक के रूप में प्रसिद्ध हैं। कांग्रेस में आने के बाद से ही माना जाता रहा कि अगली कांग्रेस टिकट उनको मिल सकती है। 

 शिल्प एवं माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त होने से आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट मिलने की संभावना बहुत मजबूत हुई है।०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें