सोमवार, 29 नवंबर 2021

आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी हिंदू हिंदुस्तानी:सम्मान नहीं देना मोदी सरकार की ऐतिहासिक गलती रहेगी *

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

👌 लोकतंत्र सेनानी हिंदू है हिंदुस्तानी है भारतीय हैं फिर नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार इनका तिरस्कार करके बहुत बड़ी ऐतिहासिक और राजनैतिक गलती क्यों कर रही है?
👍 हिंदुओं के उत्पीड़न को लेकर भाजपा संघ के लोगों द्वारा गांधी नेहरू परिवारों पर रोजाना लिखने की कोसने की भरमार  ग्रुप और फेसबुक सोशल मीडिया में की जाती है।
* जो गलती सैकड़ों सालों से चली जिनके लिए पूर्व सत्ताधारी पार्टी नेता और व्यक्तियों को कांग्रेस को कोसा जा रहा है वर्तमान में वही गलती नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार क्यों कर रही है? लोकतंत्र सेनानी हिंदू हिंदुस्तानी है।

लोकतंत्र सेनानी और सभी के परिवार देश भक्ति में आगे रहे आज नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री काल में भाजपा के राज में  भयानक पीड़ाएं भोग रहे हैं। 
👌 जब जरूरत थी आपातकाल का विरोध करने की जेलों में जाने की तब यही लोकतंत्र सेनानी हिंदू हिंदुस्तानी आगे आया था। आज इन लोकतंत्र सेनानी हिंदुओं को हिंदुओं के द्वारा ही क्यों तिरस्कृत किया जा रहा है।
*  नरेंद्र मोदी सरकार देश की सबसे बड़ी पार्टी जिसका शासन है वह पार्टी और संघ के सर्वमान्य इनका तिरस्कार क्यों कर रहे हैं? जिन गलतियों के लिए गांधी जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी अब सोनिया गांधी राहुल गांधी को कोसा जा रहा है वही महान गलती भाजपा और संघ के लोग क्यों कर रहे हैं? 
👌 नरेंद्र मोदी जी उनकी सरकार भाजपा की सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का तिरस्कार करने की इस कुनीति पर गलती पर मौन क्यों हैं चुप्पी क्यों है? सोशल मीडिया और लोकतंत्र सेनानियों के ग्रुपों में लिखने से छुप क्यों रहे हैं?
कछ को छोड़ कर सभी पढते हैं लेकिन समर्थन करने से डरते हैं। 
हिंदुओं के तिरस्कार पर पिछली कांग्रेसी सरकारों को उनके नेताओं को अभद्र भाषा में कोसा जाता है तो लोकतंत्र सेनानियों हिंदुस्तानियों को तिरस्कार करने वाले वर्तमान सत्ताधारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी सरकार और भाजपा को लिख कर और चुप रह कर क्यों बचाया जा रहा है? ये भी तो क्षमा के योग्य नहीं है। 
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भारत सरकार की ओर से करके नरेन्द्र मोदी और भाजपा अपने भविष्य और इतिहास के लिए अपनी बड़ी गलती को शीघ्र ही सुधारे नहीं तो समय काल कभी क्षमा नहीं करता।
यदि सत्ता के अभिमान में ऐसा नहीं किया गया तो मोदी राज की उपल्बधियों के साथ ये गलतियां भी लिखी जाएगी। यह भी लिखा जाएगा कि सत्ता होते बहुमत होते हुए नरेंद्र मोदी की सरकार ने भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को हिंदू हिंदुस्तानियों को देशभक्तों को संविधान रक्षकों को सम्मान तक नहीं दिया।०0०
दि. 29 नवंबर 2021.



करणीदानसिंह राजपूत, 76 वर्ष.
पत्रकार, 
(आपातकाल विरोध में जेलयात्री)
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
*******

यह ब्लॉग खोजें