गुरुवार, 3 मई 2018

सूरतगढ़ सरस्वती स्कूल के संचालक राजेंद्रप्रसाद की पत्नी का निधन:अंतिम संस्कार संम्पन्न

सूरतगढ 3-5-2018.

श्रीमती सुमित्रा शर्मा (धर्मपत्नी राजेंद्रप्रसाद उपाध्याय ) का  60 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया है। उन्होने 2 मई  को दोपहर में करीब 1-45 बजे संसार छोड़ा।वे कुछ माह से बीमार थी।

उनका अंतिम संस्कार 3 मई 2018 सुबह 10:00 बजे मुख्य कल्याण भूमि में किया गया। पुत्र दीपक ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार मेंं परिजन,रिश्तेदार,गणमान्य उपस्थित थे। शिक्षण संस्थानों के संचालक व शिक्षक भी उपस्थित थे।



यह ब्लॉग खोजें