शुक्रवार, 31 मार्च 2017

जैन आचार्य विजय आनंद जी महाराज साहब का सूरतगढ़ 8 अप्रैल को आगमन


सूरतगढ।

जैन आचार्य विजयानंद जी  महाराज सा. 8 अप्रैल को यहां पर पधारेंगे। 

उनके संग  मुनिराज  जय कीर्ति विजय महाराज व मुनि दिव्यांश विजय महाराज भी पधारेंगे।  सूरतगढ़ में 2 दिन का प्रवास रहेगा। जैन आचार्य का मंगल प्रवेश 8 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे PWD रेस्ट हाउस के पास होगा। यहां से जैन संत श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचेंगे। श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के सुशील सेठिया ने बताया कि जैन मंदिर में कार्यक्रम होगा। अगले दिन 9 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। यह महोत्सव श्री माहेश्वरी सदन में सुबह करीब 8:30 बजे से प्रारंभ होगा। उस दिन जैन समाज की ओर से प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।

आचार्य 10 अप्रैल को श्रीगंगानगर के लिए विहार करेंगे।

यह ब्लॉग खोजें