सीवरेज के गड्ढों से होगी दुर्घटना.2 माह पहले खोदे गड्ढे.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 23 नवंबर 2026.
उपखंड अधिकारी,सबरजिस्ट्रार, अतिरिक्त जिलाकलेक्टर, तहसीलदार कार्यालयों की एक व्यस्त सड़क के बीच में, दो स्थानों पर नीचे दबे सीवरेज चैम्बरों को दुरुस्त करने के लिए करीब 2 माह पहले गड्ढे खोदे गये थे। इनको समतल नहीं किया गया।
यहां पास में पटवार कार्यालय भी है। इस सड़क पर से प्रति दिन हजारों लोग वाहनों पर चौपहिया, दुपहिया पर सवार आवाजाही करते हैं। यहां अनेक वाहन चालक गड्ढे देख हड़बड़ा जाते हैं। किसी भी समय मामूली सी चूक होते ही कभी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।
* अभी अधिकारियों की लापरवाही पर ध्यान नहीं है। जब कोई दुर्घटना होगी तब बवाल मचेगा। कौन अधिकारी होगा जानलेवा दुर्घटना का जिम्मेदार?
👌 शहर में सीवरेज के चैम्बर अनेक ऊंचे नीचे लगे हुए हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह है और ऐसे खतरनाक स्थानों को सही नहीं करवा रहा।
०0०