सूरतगढ़: भूखंडो की ई नीलामी स्थगित.कारण क्या हो सकता है.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 23 मई 2026. शहर में बीकानेर रोड के समीप उपपंजियक कार्यालय के सामने नगरपालिका द्वारा आवासीय और व्यावसायिक भूखंडो की ई निलामी की जा रही थी जिस पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने आगामी आदेश तक स्थगन आदेश जारी किया है। उच्च न्यायालय ने 21 मई को स्थगन आदेश जारी किया। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नगरपालिका प्रशासन ने स्थगन आदेश जारी किए हैं।
सूचना है कि एडवोकेट राजेंद्र तनेजा ने हाईकोर्ट में ई नीलामी को चुनौती देते हुए रिट दायर की है जिसमें फैसले से पहले स्थगन की प्रार्थना की गई थी।
* इस नीलामी में बीकानेर रोड के 7 आवासीय भूखंडों की नीलामी भी थी।
👌 इससे पहले भी इन आवासीय भूखंडों की नीलामी कुछ वर्ष पहले निकाली गई थी। तब
पूर्व पालिकाध्यक्ष बनवारी मेघवाल व एडवोकेट पूनम शर्मा ने स्थानीय कोर्ट में रिट दायर कर स्थगन लिया था। उस समय यह कहा गया था कि बीकानेर रोड का व्यावसायिक क्षेत्र है यहां आवासीय भूखंड के रूप में नीलामी करने से नगरपालिका को लाखों रूपये को कम मिलेंगे तथा खरीदार इन्हें सस्ते में खरीद कर वहां व्यावसायिक निर्माण करेगा। नगरपालिका इनको रोके और व्यावसायिक के रूप में कन्वर्ट कराकर नीलामी करे। अब दुबारा नीलामी में इन्हें आवासीय ही रख दिया गया है। एडवोकेट राजेंद्र तनेजा ने रिट में क्या तथ्य दिए हैं इनकी प्रतीक्षा है।०0०