एडवोकेट गोपाल बोस राज.उच्च न्यायालय में भारत सरकार की पैरवी करेंगे. सूरतगढ़ से लिंक.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 मई 2026.
भारत सरकार की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ में पैरवी करने के लिए एडवोकेट्स का पैनल घोषित हुआ है जिसमें उच्च न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट गोपाल बोस भी शामिल किए गए हैं। भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से यह आदेश 12 मई 2026 को जारी हुआ।
गोपाल बोस यहां के निवृत नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के दामाद हैं। गोपाल बोस जोधपुर में निवास करते हैं।
०0०