सूरतगढ़:श्री गौशाला में अध्यक्ष की चौधर.चुनाव की मांग उठने लगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 मई 2026. सूरतगढ़ इलाके की सबसे पुरानी श्रीगौशाला में इस बार दो वर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं कराए गए। मार्च माह में चुनाव होने थे लेकिन वर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार धानुका ने अपनी मनमानी सभी पर थोप दी जिससे गौ भक्तों, दानदाताओं और व्यापार मंडल के लोगों में नाराजगी हो रही है।
* सुशील धानुका दो बार लगातार अध्यक्ष बन चुके हैं। इस बार मार्च माह में चुनाव कराने थे जिसकी जिम्मेदारी सुशील धानुका की थी लेकिन वे अपनी चौधर ही चलाना चाहते हैं। संपूर्ण व्यवस्था भी सहमति से नहीं अपनी मर्जी से चलाते हैं।
* अकेले अध्यक्ष की मनमर्जी से आगे गौशाला को चंदा,लागा और सामग्री कैसे मिल पाएगी? शिकायतें हुई तो सरकारी अनुदान आदि पर भी असर पड़ सकता है। अभी तो लोगों की चुनाव कराने की मांग उठ रही है।०0०