गुरुवार, 7 मई 2026

नागपाल होटल की अवैध मंजिलें हटाने की मांग. ईओ द्वारा जवाब मांगा जाएगा. सूरतगढ़.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 मई 2026. नगरपालिका प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पर नागपाल होटल मालिक से जवाब मांगा जाएगा। दर्शन चुघ ने आज नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा को एक शिकायत सौंपी। शिकायत में आरोप था कि अस्थायी अदालती स्थगन की आड़ में नागपाल होटल में अभी अवैध निर्माण हुआ है जो स्थगन में यथास्थिति में नहीं किया जा सकता। नागपाल होटल मालिक ने ग्राऊंड फ्लोर की दुकान को निर्माण कर होटल में मिलाया गया है। इसके अलावा छत पर सौर ऊर्जा लगाई गई है। दर्शन चुघ ने शिकायत में लिखा है कि सन् 2018 में अदालत से स्थगन लिया था जिसे 2026 तक तुड़वाया नहीं गया है जिस पर सक्रियता से अदालत में स्थगन तुड़वाया जाए। चुघ ने लिखा है कि होटल मालिक को सुनकर बाद में बिना स्वीकृति के बनी मंजिलों को हटाया जाए। होटल केवल दो मंजिल और भूमीगत निर्माण की स्वीकृति में था लेकिन तीसरी चौथी मंजिलें अवैध बना ली गई। दिवंगत पार्षद ने अपने जीवनकाल में शिकायत कर अवैध मंजिलें हटाने की मांग की थी।०0०







यह ब्लॉग खोजें