रविवार, 3 मई 2026

अशोक गहलोत का जन्मदिन सूरतगढ़ में सेवा,संकल्प के रूप में मनाया.

 



​* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 3 मई 2026.

​राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनीति के 'जादूगर' कहे जाने वाले जननायक अशोक गहलोत का  75 वां जन्मदिवस यहां सेवा और संकल्प के रूप में मनाया गया।

 * कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर उनका जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया।  लवकुश वाटिका में पौधारोपण और नंदीशाला में निराश्रित गौवंश की सेवा की गई।

​ 'मिशन ग्रीन सिटी' के तत्वावधान में लवकुश वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम से हुई। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के दीर्घायु होने की कामना के साथ कार्यकर्ताओं ने वाटिका के विभिन्न हिस्सों में छायादार और फलदार पौधे लगाए।

​इस अवसर पर न केवल पौधे रोपे गए, बल्कि कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भाटिया ने पहला पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने हमेशा पर्यावरण और प्रकृति के जुड़ाव को प्राथमिकता दी है, इसलिए उनके जन्मदिन पर इससे बेहतर उपहार कुछ और नहीं हो सकता।

​नंदीशाला में गौ-सेवा: निराश्रित गौवंश को खिलाया हरा चारा

​पर्यावरण संरक्षण के बाद, कार्यक्रम का रुख जीव-दया की ओर मुड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  के पदाधिकारियों ने स्थानीय नंदीशाला पहुंचकर वहां मौजूद निराश्रित गौवंश को हरा चारा खिलाया।

​ब्लॉक कांग्रेस कनेटी के अध्यक्ष परसराम भाटिया ने इस दौरान कहा की

​"अशोक गहलोत जी ने अपने कार्यकाल में गौवंश के संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। आज हम उनके उसी सेवा मार्ग पर चलते हुए निराश्रित पशुओं की सेवा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है।"

​भाटिया ने  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

​ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल ने कहा चिरंजीवी योजना ने गरीब परिवारों को इलाज के भारी-भरकम खर्च से मुक्ति दिलाई।

 सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए गहलोत के साहसी फैसले की सराहना की गई। योगेश मेघवाल ने कहा कि गहलोत ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को राजस्थान के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया गया।




​इस गरिमामय कार्यक्रम में 'मिशन ग्रीन सिटी' के सभी पदाधिकारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। राजनीति से ऊपर उठकर पर्यावरण के प्रति यह समर्पण शहर के नागरिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भाटिया, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र सैनी, रामअवध यादव, सलीम खान बांगड़वा, अनिल रोकना, लालचंद परिहार, साहिल गेदर, और सतनाम वर्मा व मिशन ग्रीन सिटी के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।o0o








यह ब्लॉग खोजें