गुरुवार, 14 मई 2026

सूरतगढ़. सौदर्यीकरण में सड़कों पर फैले कंक्रीट ढेर से खतरा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 मई 2026.

नगरपालिका की ओर से स्टेशन के आगे की दो सड़कों पर सौदर्यीकरण हुआ या खतरनाक हालत हुई है यह वहां से गुजरने वाले दुपहिया चालकों को अनुभव हो रहा है। सुभाष चौक के पास करनाणी धर्मशाला के आगे और रेलवे रोड डिवाईडर के पास   सड़कों के बीच में फैले कंक्रीट बजरी के ढेरों से हर रोज दुर्घटनाएं हो रही है। दुपहिया इन ढेरों पर फिसल रहे हैं, पलट रहे हैं। कुछ दिन से ये ढेर लगे हैं।




*सौदर्यीकरण के ठेकेदार की लापरवाही है लेकिन जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की है।०0०





यह ब्लॉग खोजें