पत्रकार कृष्ण सोनी 'आजाद' की स्मृति में उपजिला चिकित्सालय में वाटरकूलर भेंट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 8 मई 2026.
सीमा की ललकार के संपादक कृष्ण सोनी आजाद की स्मृति में आज उपजिला चिकित्सालय में वाटर कूलर भेंट किया गया। सोनी की पत्नी राधा देवी सोनी ने यह भेंट किया। दवा वितरण केंद्र 3 और 4 की खिड़कियों के पास में यह वाटरकूलर लगाया गया है।
* इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी बलराम वर्मा, लोकतंत्र सेनानी पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत, सूरतगढ़ टाईम्स के संपादक मनोज स्वामी,सीमांत रक्षक दैनिक के प्रधान संपादक सत्यपाल धम्मदीप व संपादक योगेश मेघवाल, ब्लास्ट की आवाज के संपादक महेंद्र सिंह जाटव,
कन्हैया लाल पारीक,मदन ओझा,विमल राजपूत, महावीर भोजक,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू,परसराम भाटिया,महिला नेता लक्ष्मी सोनी रतनलाल पारीक व चिकित्सक गण उपस्थित थे।०0०