सोमवार, 18 मई 2026

नगरपालिका ईओ पूजा शर्मा की लापरवाही से जनगणना शुरू नहीं हुई.गंभीर गड़बड़ी के संकेत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 मई 2026.राष्ट्रीय जनगणना का 16 मई 2026 से शुरू हो जाने वाला कार्य यहां नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा की 

ड्युटी के प्रति घोर लापरवाही से शुरू नहीं हो पाया। मामला गंभीर लापरवाही का है जिसकी जांच से मालुम होगा कि ईओ पूजा शर्मा ने निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया। आरोप यह है कि पूजा शर्मा का खास संरक्षण में माने जाने वाले संविदा पर कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर संदीप गिल ने बड़ी गड़बडियां की। ईओ पूजा शर्मा ने घोर लापरवाही पर भी संदीप गिल को कुछ नहीं कहा। जनगणना में लगे प्रगणक व सुपरवाइजर जिनको प्रशिक्षण दिया गया उनमें से अनेक को नगरपालिका कम्प्यूटर से ड्युटी नहीं सौंपी गई और उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए। यह गंभीर गड़बड़ी किसी दबाव से की गई या इसमें भ्रष्टाचार हुआ? यह मामला गंभीर और जिला स्तरीय अधिकारी की जांच से ही खुलेगा। नगरपालिका की ईओ स्तर से हुई गड़बड़ी उपखंड अधिकारी के सामने आज आई जब प्रगणक व सुपरवाईजरों ने शिकायत की । उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा ने शिकायत मिलने पर तुरंत ही अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा और कम्प्यूटर आपरेटर संदीप गिल को अपने दफ्तर में बुलाया। प्रगणक और सुपरवाइजर उस समय मौजूद थे। आश्चर्य जनक शिकायत थी कि नगरपालिका की ओर से सामग्री, नक्शे आदि कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया गया था। सभी सामग्री पहले उपलब्ध कराई जाती तब 16 मई 2026 से जनगणना कार्य सही दिन से शुरू हो जाता लेकिन 18 म ई तक तो आवश्यक सामग्री ही उपलब्ध नहीं कराई गई

जनगणना के लिए कुल 122 ब्लॉकों में 122 प्रगणकों की नियुक्ति की जानी थी, 

लेकिन यह प्रक्रिया भी अब तक पूर्ण नहीं हो सकी, लगातार ड्यूटी में बदलाव किए जाने से कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई,

स्थिति यह भी है कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों को अब तक पूर्ण सामग्री, आवश्यक दस्तावेज और नजरिया नक्शे तक उपलब्ध नहीं करवाए गए, ऐसे में समय पर और सुचारू रूप से जनगणना कार्य पूरा होना बड़ा सवाल बन गया है। संविदा कर्मी कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध पहले भी शिकायतें हुई हैं लेकिन ईओ पूजा शर्मा ने उसे काम से हटाया नहीं और अब यह राष्ट्रीय कार्य प्रभावित हुआ। 👍 फिलहाल उपखंड अधिकारी ने ईओ पूजा शर्मा और कम्प्यूटर आपरेटर को शीघ्रता से कार्य करने का निर्देश दिया है। उपखंड अधिकारी के समक्ष आज दोनों गैरजिम्मेदाराना ड्युटी की वजह से दोषियों के रूप में उपस्थित थे।

आरोप है कि उक्त कम्युटर आपरेटर की कमाई कहां से व रूपये खर्च कहां से आते हैं कि यह अपने घर डबलीराठान कार से आताजाता है। इसके दफ्तर आने का समय 11 बजे और गुरुवार को यह दोपहर को दफ्तर से चला जाता है। यह आपरेटर ईओ पूजा शर्मा की शह पर संपर्क पोर्टल पर आने वाले परिवादों के निस्तारण की झूठी रिपोर्ट तक अपलोड कर देता है। डिजिटल हस्ताक्षर ईओ पूजा शर्मा के लगाने का मतलब यही निकलता है कि ईओ की शह पर यह होता है। मुख्यमंत्री कार्यालय तक को झूठी रिपोर्ट देने का आरोप है और वह मामला उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा को लिखित में दिया गया। पूर्व पार्षदों हरीश दाधीच और राजीव चौहान ने भी उक्त कम्युटर आपरेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायत अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरतगढ़ को की हुई है। * मामला जांच का है और संविदा कर्मी कम्युटर आपरेटर रणदीप गिल उर्फ संदीप गिल को कार्यमुक्त कर नौकरी से हटाया जा सकता है और ईओ पूजा शर्मा के विरूद्ध भी शासकीय एक्शन लिया जा सकता है।०0०








यह ब्लॉग खोजें