मंगलवार, 19 मई 2026

ओमप्रकाश कालवा व विद्या कालवा द्वारा उप जिला चिकित्सालय में इन्वर्टर भेंट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 19 मई 2026. नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता ओमप्रकाश कालवा एवं पत्नी विद्या कालवा ने आज उपजिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड में एक विद्युत इन्वर्टर का उद्घाटन किया। कालवा ने कहा कि अपने स्व.पिता जोधाराम कालवा की स्मृति में यह इन्वर्टर भेंट किया है। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डा. नीरज सुखीजा व डा. भारतभूषण और स्टाफ उपस्थित रहे। डा. सुखीजा ने कहा कि भयानक गर्मी में विद्युत के अचानक कट पर इन्वर्टर से  रोगियों खासकर बच्चों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि विद्युत कट के समय पर जैनरेटर चलाने में कुछ मिनट लग जाते थे और यहां वार्ड में शिशु बहुत परेशान होते थे, अब बिजली जाते ही तुरंत इन्वर्टर से पंखे चल पड़ेंगे।  इन्वर्टर उद्घाटन के पश्चात विद्या कालवा ने चिकित्सा लाभ ले रही महिलाओं से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। ओमप्रकाश कालवा ने बताया कि यहां आने वाले रोगियों के परिजनों के बैठने के लिए कुछ बैंचे शीघ्र ही भेंट करेंगे।०0० 












यह ब्लॉग खोजें