महाराणा प्रताप चौक पर सूरतगढ़ के भोजेवाला गांव में तनाव की सी स्थिति

* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 25 अप्रैल 2026. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ उपखंड के गांव भोजेवाला में गुवाड़़ में खुली जगह में महाराणा प्रताप चौक बनाए जाने व महाराणा प्रताप की तस्वीर का बोर्ड लगाए जाने के बाद तनाव की सी स्थिति है। राजियासर थाना पुलिस सीआई कलावती चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची है। प्राथमिक सूचनाओं में उत्साही नायक ( भील ) जाति के अन्य लोगों ने काफी संख्या में एकत्रित होकर गुवाड़़ के खुले में चौक का निर्माण कर महाराणा तस्वीर का बोर्ड लगा दिया। सूचना है कि कुछ लोगों ने जिनकी संख्या बहुत कम है ने इसके विरोध में पुलिस को सूचित किया। गांव के लोग जिनकी संख्या काफी है वे चौक को हटाने बोर्ड को हटाने को तैयार नहीं है। गांव के हेतराम लोहरा ( नायक) व लूणसिंह राजपूत ने बताया कि महाराणा प्रताप तो संपूर्ण देश के पूजनीय आदरणीय आदर्श हैं जिन्होंने बादशाह अकबर से टक्कर ली। गांव में इनका चौक बनाना प्रेरणा दायी है और कुछ सीमित लोगों का विरोध करना अनुचित है। महाराणा के जीवन से लोग प्रेरित होंगे। हेतराम लोहरा व लूणसिंह ने बताया कि अब यह चौक हटाया नहीं जा सकता। यह किसी ने अपनी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं बनाई है। सीआई पुलिस कलावती चौधरी चौक व तस्वीर बोर्ड हटाने का दबाव डाल रही है।



पुलिस को प्रशासन को संपूर्ण हालात समझते हुए संयम से सहयोगी रूख अपनाना चाहिए। भोजेवाला ग्राम पंचायत मुख्यालय सूरतगढ़ से करीब 8-10 किलोमीटर पर है। अभी सुमन गोदारा प्रशासक ( सरपंच) और वेदप्रकाश ग्राम विकास अधिकारी है। पूर्व विधायक वरिष्ठ एडवोकेट स. हरचंद सिंह सिद्धु( लोकतंत्र सेनानी) ने पुलिस सीआई कलावती चौधरी से फोन पर वार्ता की है और कार्वाई में संयम रखने का कहा है। 87 वर्षीय पूर्व विधायक ने कहा है कि चौक बनाने बोर्ड लगाने वालों ने कोई गलत कार्य नहीं किया है, क्योंकि गांव के अधिकांश लोग चौक बनाने में हैं।०0०