रविवार, 22 मार्च 2026

हनुमान जयंती.खेजड़ी मंदिर.ध्वजयात्रा व स्थापना से महोत्सव.विवरण.

  



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 मार्च 2026.

 हनुमान खेजड़ी मंदिर पर हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ 25 मार्च को ध्वज स्थापना से होगा। विशाल ध्वज शोभा यात्रा श्रीगणेश मंदिर ( ढाब. सूरत सागर) से 25 मार्च को दोपहर बाद 3-15 बजे रवाना होगी। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई हनुमान खेजड़ी मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पर 6-30 बजे ध्वज की स्थापना होगी।

1 अप्रैल 2026 को जागरण रात्रि 9-15 बजे शुरू होगा व रात्रि 1-15 बजे प्रसाद वितरण होगा।

2 अप्रैल 2026 को  हनुमान जन्मोत्सव एवं लंगर सुबह 8-15 बजे से शुरू होगा।

* ध्वजा प्रभारी धनराज स्वामी, जितेंद्र शर्मा, महावीर प्रसाद भोजक,किशनलाल स्वामी,योगेश स्वामी हैं।

* मेला प्रभारी सुरेंद्र रोकणा एवं जगदीश स्वामी हैं।

* लंगर प्रभारी भूषण भठेजा एवं सुनील छाबड़ा हैं।

* हनुमान खेजड़ी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राठी व सचिव श्रीकांत सारस्वत की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में सभी को निमंत्रण है।०0०






यह ब्लॉग खोजें