गुरुवार, 26 मार्च 2026

सूरतगढ़:अध्यक्ष कैसी पावर का चुना जाए? मंडी की व्यवस्था सुधारे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत*

सूरतगढ़ 26 मार्च 2026.

 शहर की सबसे बड़ी संस्था व्यापार मंडल के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

व्यापार मंडल सूरतगढ़ के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के चुनाव में ऐसा अध्यक्ष चुना जाना चाहिए जो इतना पावरफुल हो कि अनाज मंडी में सफाई की व्यवस्था करवा सके। अभी पूरी धान मंडी में  बहुत गंदगी फैली हुई है। गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। लोगों को पेशाब करने के लिए भी दीवारों की ओर जाना पड़ता है।सड़कें टूटी हुई है।

* मंडी सचिव को  सख्त पावर से सफाई की व्यवस्था करने के लिए कोई कहने वाला नहीं है। 

 व्यापार मंडल अध्यक्ष की व्यपार व्यापारियों किसानों के हितों को देखना है तो मंडी की दुर्दशा भी सुधरवानी है। अतिक्रमण हटवाने है। इन सभी कार्यों के लिए पावरफुल व्यक्ति को चुनना चाहिए, जो निडर होकर कार्रवाई कर सके। मंडी की अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को चेतावनी सहित लिख सके।

* पीलीबंगा मंडी नजदीक है, जहां साफ सफाई है। यहां जो नया अध्यक्ष और पदाधिकारी चुने जाएं,उनको पीलीबंगा की साफ सफाई और व्यवस्था देखनी चाहिए।०0०










यह ब्लॉग खोजें